समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

BPSC प्री परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को बिहार सरकार देगी 50 हजार रु, जानें कैसे करें आवेदन

बीपीएससी परीक्षा के नतीजे जारी हो गये है. ऐसे में जो भी इस प्री परीक्षा पास होते हैं उन्हें बिहार सरकार द्वारा सहायता राशि दी जाएगी. अति पिछड़ा वर्ग (EBC) से आने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम का लाभ मिलेगा. बता दें, बीपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार सरकार की तरफ से 50 हजार रु दिए जाएंगे. इस योजना का नाम है बिहार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना है. इसके तहत केवल अति पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को सहायता राशि प्रदान की जाती है.

कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ

इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को बीपीएससी की प्री परीक्षा पास करना होगा. केवल बिहार के छात्र ही इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. बीपीएससी प्री परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को सबसे पहले बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट fts.bih.nic.in/EBCScholarship/Default.html पर जाकर रजिस्टर करना होगा. खुद को रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म भरें.

IMG 20221030 WA0023

इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

इस योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी को कई जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी. आवेदक को मूल निवास प्रमाण पत्र, प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड या कोई अन्य), अतिपिछड़ा जाति प्रमाण पत्र, बैंक डिटेल्स प्रस्तुत करना होगा. इन सब की कॉपी को डिजिटली अपलोड करना होगा.

IMG 20221104 WA0016 01

योजना के तहत BPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर 50 हजार और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा प्रीलिम्स पास करने वाले अभ्यर्थियों को सरकार 1 लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवा रही है.

Banner 03 01

IMG 20220915 WA00011 840x760 1IMG 20211012 WA0017IMG 20220728 WA0089JPCS3 01IMG 20221017 WA0000 01IMG 20220331 WA0074