बिहार की रोहतास पुलिस इन दिनों बकरी चरा रही है. मामला सासाराम अनुमंडल क्षेत्र के कोचस का है. जहां कोचस पुलिस के लिए 5 बकरियां परेशानी का सबब बन गई है. बता दें, गश्ती के दौरान कोचस थाना के सासाराम-चौथा पथ पर पुल के निकट लावारिस अवस्था में 5 बकरियां होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस ने जब इन बकरियों के मालिक की खोजबीन की, तो कहीं से कुछ पता नहीं चला. अंत में लोगों के दबाव पर पांचो बकरियों को पुलिस कोचस थाने ले आई तथा थाना परिसर में ही सभी को बांध दिया गया. अब 2 दिनों से इन पांचों बकरियों को पुलिसकर्मी परिसर में ही घास-चारा आदि चरा रहे हैं. उन्हें दाना पानी भी दे रहे हैं.
पुलिसकर्मी का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि ये बकरियां किसकी है? फिलहाल पांचों बकरी ठीक-ठाक की स्थिति में है तथा थाने में इसके चारा की भी व्यवस्था की गई है. यह कहे की समय-समय पर पुलिसकर्मी ही इन बकरियों को चरा रहे हैं. थाना परिसर में ही इसे दाना-पानी मिल जा रहा है. इस प्रकरण की लोग चटखारे लेकर चर्चा कर रहे हैं और यहां तक कहते सुनते सुना जा रहा है कि अब रोहतास पुलिस बकरियां भी चरा रही हैं.
क्या कहते हैं पुलिसकर्मी
कोचस थाना में पदस्थापित एएसआई ललन सिंह कहते हैं कि हम पुलिसकर्मी ही फिलहाल पांचों बकरियों की देखरेख कर रहे हैं. कोई चौकीदार आता है तो इसके लिए घास आदि भी लाकर दे देता है. साथ ही परिसर में जो घास है उसे भी बकरियां चरती है. फिलहाल बकरी के मालिक की तलाश की जा रही है. जल्द ही इसका पता लगते ही बकरी को उसके मालिक को सौंप दिया जाएगा.
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…
समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…