Bihar

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ने भयानक आरोप लगाए- अबॉर्शन के लिए मजबूर किया और आत्म’हत्या के लिए उकसाया

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पति ने उन्हें अबॉर्शन कराने के लिए मजबूर किया और आत्महत्या करने के लिए भी उकसाया. यूपी बलिया के पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए का कि ज्योति सिंह के लिखित बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है.

पवन सिंह मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले हैं. ज्योति सिंह से उनकी दूसरी शादी है. पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने भी 2015 में आत्म हत्या कर लिया था. इसके बाद काफी दिनों तक वे अक्षरा सिंह के साथ रिलेशन में थे.

दर्जनों भोजपुरी फिल्मों और सैकड़ों एलबम में काम करने वाले पवन सिंह ने मार्च 2018 में बलिया के एक होटल में ज्योति सिंह के साथ विधिवत शादी की थी. ज्योति का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उनके लुक को लेकर पवन सिंह और उनक फैमिली उन्हें मेंटली टॉर्चर करने लगे थे. वे लोग मुझे बार- बार आत्महत्या करने के लिए भी उकसाया करते थे.

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार ज्योति जब प्रेग्नेंट थी उन्हें ऐसी दवाइयां दी गईं जिससे उनका बेबी मिसकैरेज हो गया. इसके साथ ही ज्योति सिंह ने आरोप लगया है कि पवन सिंह शराब पीकर उन्हें गालियां दिया करते थे और उनके साथ बदसलूकी करते थे. ज्योति सिंह का आरोप है कि पवन सिंह मेंटली टॉर्चर करने के साथ उनसे मार्सिडीज की डिमांड भी करते थे. उनका कहना है कि जो भी मैंने आरोप लगाया है उसके मेरे पास पक्का सबूत है. बहरहाल कोर्ट ने पवन सिंह को इस मामले में 5 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

3 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

8 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

10 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

10 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

10 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

10 घंटे ago