Bihar

बिहार: पत्नी ने पैर नहीं दबाये तो पति हुआ आगबबूला, सिर फोड़कर मौत के घाट उतारा

पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता है. जहानाबाद में भी एक महिला का उसके पति से विवाद हुआ लेकिन यह उसके जान पर बन आई. पत्नी ने सोचा भी नहीं था कि अपने पति को शरीर दबाने के लिए वह मना करेगी तो उसकी जान चली जाएगी. मामला जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के छकोरी बिगहा गांव का है. गुरुवार की रात शरीर दबाने को लेकर विवाद हुआ और पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मखदुमपुर थानाध्यक्ष रविभूषण ने बताया कि मुन्ना शर्मा ने अपनी पत्नी रिंकी कुमारी से गुरुवार की रात शरीर दबाने के लिए कहा था. पत्नी ने तबीयत खराब होने की बात कही थी. इसी के बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया. मुन्ना शर्मा ने गुस्से में लकड़ी का पीढ़ा उठाया और अपनी पत्नी के सिर पर हमला कर दिया. इसके चलते रिंकी की मौत हो गई.

गांव वालों ने रिंकी के मायके वालों को दी सूचना

घटना के बाद ग्रामीणों ने रिंकी के मायके वालों को इसकी सूचना दी. इसके बाद रिंकी के पिता सुरेश सिंह ने मखदुमपुर थाने में अपनी पुत्री की हत्या के बारे में बताया. पुलिस तुरंत छकोरी बीघा पहुंची. रिंकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं हत्या के आरोप में रिंकी के पति मुन्ना शर्मा को गिरफ्तार कर लिया.

इधर, महिला के पिता ने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाया है. बताया कि उनका दामाद मुन्ना शर्मा सनकी मिजाज का है. अक्सर उनकी बेटी और नाती-नातिन के साथ मारपीट करता था. मखदुमपुर थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया सुरेश सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि पति सनकी प्रवृत्ति का था. उसका पहले से इलाज भी चल रहा था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

37 मिनट ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

59 मिनट ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

1 घंटा ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

1 घंटा ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DM की अध्यक्षता में DTO का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : जिला परिवहन पदाधिकारी सह स्थापना पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल के स्थानांतरण पर सोमवार…

3 घंटे ago