बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार दोपहर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक नाबालिग की हत्या कर दी। यह वारदात करबिगहिया इलाके में हुई। सरेआम गोलीबारी के बाद इलाके में भारी बवाल मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और सड़क जाम कर दी। गाड़ी में आग लगाए जाने की भी खबर है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक बुलेट बाइक पर सवार होकर दो लोग करबिगहिया इलाके में आए। वे किसी कंपनी में काम करते थे और उनका स्थानीय डिस्ट्रिब्यूटर से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोपियों ने फायरिंग कर दी। करीब 4-5 राउंड गोलियां चलाई गईं। फायरिंग में एक नाबालिग के मारे जाने की खबर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली चलने की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। आरोपी मौके से भागने लगे तो लोगों ने उन्हें पकड़कर पीट दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को अपने कब्जे में लिया है। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की बुलेट बाइक को आग के हवाले कर दिया। बवाल मचने से करबिगहिया की मुख्य सड़क पर भारी जाम लग गया। पुलिस हालात काबू करने में जुटी है।
हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…
बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…
समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…
समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…
बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…