Bihar

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पटना, बदमाशों ने युवक को झोंका फायर, जानें क्या है मामला…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार की राजधानी पटना में आपराधिक घटनाओं को लेकर जमीनी हकीकत क्या है. यह किसी से छिपी हुई नहीं है. ताजा मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया इलाके में बिस्कुट फैक्ट्री के पास बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि चार लोग घायल हो गए.

गोलीबारी से इलाके में मची अफरा-तफरी

घटना शुक्रवार की दोपहर की है. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. गोलीबारी की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि चार लोग घायल हो गए. जिसको स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पारस अस्पताल में दाखिल करवाया है. स्थानीय लोगों की माने तो दो गुटों के बीच विवाद के चलते फायरिंग हुई है.

लोगों ने बदमाश को पकड़कर जमकर पीटा

घटना को बुलेट सवार अपराधियों ने अंजाम दिया है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से भाग रहे थे. जिसे लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. घटना से नाराज लोगों ने बुलेट बाइक में आग भी लगा दी. इस वजह से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. हालांकि, मामले कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लोगों की भीड़ से बदमाश को बचाकर अपने कब्जे में ले लिया.

युवक को लगी है चार गोली

जानकारी के मुताबिक युवक बिस्कुट फैक्ट्री के पास गली से गुजर रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. युवक को चार गोली लगी है. कांड को अंजाम बुलेट सवार बदमाशों ने दिया है. जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

मामले की सूचना मिलने के बाद जक्कनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा. मामले को लेकर पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की है. पुलिस ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ लिया गया है. फिलहाल मामले कि जांच-पड़ताल जारी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

9 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

10 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

11 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

20 घंटे ago