Bihar

RJD सुप्रीमो लालू यादव से पप्पू यादव की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल, बोले- उनका स्वस्थ रहना है बहुत जरूरी

राजद सुप्रीमो लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाने वाले हैं. इस महीना के अंत तक वो सिंगापुर जा सकते हैं. वहीं, जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने लालू यादव से मुलाकात की. इससे बिहार में सियासी तापमान बढ़ गया है. हालांकि पप्पू यादव उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

पप्पू यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का हाल जाना

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को देखने जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंचे. उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें सेहतमंद रखे. किडनी संबंधी बीमारियों से मुक्त हों. लालू प्रसाद और पप्पू यादव की मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली.

पप्पू यादव कभी लालू यादव के करीबियों में से एक थे

वहीं, इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि लालू प्रसाद का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है और किडनी ट्रांसप्लांट के बाद का वक्त ज्यादा अहम होगा. बता दें कि बहुत अरसे बाद पप्पू यादव और लालू यादव की मुलाकात हुई है. इसको लेकर बिहार के सियासी गलियारों में चर्चे शुरू हो गए हैं. पप्पू यादव कभी लालू यादव के करीबियों में से एक थे. फिर किसी कारण से दोनों में मनमुटाव हो गया और पप्पू यादव के रास्ते अलग हो गए.

रोहणी आचार्य लालू यादव को देंगी किडनी

बता दें कि लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाने वाले हैं. वो काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं. सिंगापुर में जांच के बाद किडनी ट्रांसप्लांट करने का डॉक्टरों ने फैसला लिया है. इसके लिए लालू यादव की बेटी रोहणी आचार्य ने अपनी किडनी देने का फैसला किया है. उनकी किडनी काफी हद तक लालू यादव के किडनी से मैच किया है. अभी लालू यादव दिल्ली में हैं. इस महीना के अंत तक वो सिंगापुर जा सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

5 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

6 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

8 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

11 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

15 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

16 घंटे ago