बिहार में पंचायत उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक 1 फरवरी 2023 को पंचायत उपचुनाव के विभिन्न पदों के लिए वोटिंग होगी जबकि 3 फरवरी को मतों की गिनती की जाएगी। 10 जनवरी 2023 को पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।
वहीं 11 जनवरी से 18 जनवरी तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 23 जनवरी तक प्रत्याशी चुनाव से अपना नाम वापस ले सकेंगे।
बता दें कि जिला परिषद सदस्य के 4, पंचायत समिति सदस्य के 26, मुखिया के 29, सरपंच के 35, ग्राम पंचायत सदस्य के 266, ग्राम कचहरी पंच के 2322 पदों के लिए उपचुनाव होंगे। विभिन्न कारणों से पंचायत के खाली पड़े कुल 2682 पदों के लिए पंचायत उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…