Bihar

राजद विधायक ने जज से कहा- यह पहला अपराध है हुजूर, माफ कर दीजिए; अदालत ने सुना ही दी 200 रुपये जुर्माने सजा

बिहार के गोपालगंज कोर्ट में आरजेडी विधायक के गिड़गिड़ाने का अनोखा मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में कोर्ट ने विधायक के माफीनामे की लाख दलील के बाद भी सजा सुना दी। सजा ऐसी की आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे।

गोपालगंज व्यवहार न्यायालय में एमपी एमएलए कोर्ट के जज मानवेंद्र मिश्रा ने बैकुंठपुर के आरजेडी विधायक प्रेमशंकर यादव, पूर्व आरजेडी विधायक किरण राय और संजय उपाध्याय को दो-दो सौ रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया। जबकि कोर्ट में विधायक जी लाख गुहार लगाते रहे हुजूर यह मेरी पहली गलती है। मुझे माफ कर दें, लेकिन कोर्ट में उनकी एक न सुनी।

तीन साल पहले दर्ज किया गया था मामला

दरअसल, विधायक प्रेमशंकर यादव, किरण राय और संजय उपाध्याय के खिलाफ ये मामला तीन साल पहले दर्ज किया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान तीनों के खिलाफ 22 अप्रैल 2019 को गोपालगंज नगर थाने में आदर्श आचार संहिता और धारा-144 के उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में इन तीनों के अलावा आरजेडी के 20-25 दूसरे कार्यकर्ताओं को अभियुक्त बनाया गया था। प्रशासन द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट और थावे के तत्कालीन अंचल पदाधिकारी गणेश झा ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर ये आरोप लगाया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान आरजेडी के प्रत्याशी सुरेंद्र महान के नामांकन में इन लोगों ने आदर्श आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन किया है।

जुलूस निकालने की नहीं ली थी प्रशासनिक अनुमति

नामांकन के दौरान पूर्व विधायक किरण राय, प्रेमशंकर यादव, संजय उपाध्याय और 20-25 अज्ञात लोग झंडा, बैनर लिए, ढोल-नगाड़ा बजाते हुए समाहरणालय के पास पहुंचे और ड्राप गेट से अंदर जाने की कोशिश करने लगे। इन लोगों ने जुलूस निकालने की कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली थी। बाद में नगर थाने में इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी।

गोपालगंज नगर थाना की पुलिस ने 28 अगस्त 2019 को ही पूर्व विधायक किरण राय, प्रेमशंकर यादव, आरजेडी कार्यकर्ता संजय उपाध्याय और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ आरोपों को सत्य पाते हुए उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दिया था। तीन साल चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने शनिवार को तीनों को सजा सुनायी।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

25 मिनट ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

2 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

8 घंटे ago