Bihar

समस्तीपुर ओवर ब्रिज के नीचे तीन तेज ब्लास्ट से मचा हड़कंप, केबुल में लगी आग, गुजर रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से कूदकर भागने लगे यात्री

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के फ्लाई ओवरब्रिज पर मंगलवार को गुजर रही बिजली व टेलीफोन केबुल में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। एक के बाद एक तीन धमाका हुआ। जिस समय तार में आग लगी थी ठीक उसी समय दिल्ली से दरभंगा लौट रहे बिहार संपर्क क्रांति गुजर रही थी। अचानक हुए तेज धमाका के कारण ट्रेन के चालक ने ट्रेन रोक दी। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया, जिसके बाद ट्रेन में सवार लोग ट्रेन रुकते ही कूदकर भागने लगे।

हालांकि इस दौरान ओवरब्रिज से भी कुछ पुरानी दीवारें टूट कर नीचे गिरी जिससे ट्रेन में सवार यात्री और भी दहशत में आ गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना के तुरंत बाद आरपीएफ और रेलवे के अभियंता मौके पर पहुंचे।

तत्काल रेलवे की ओवरहेड तार की बिजली काटी गई जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। माना जा रहा है कि पुल के नीचे लटकने वाली बिजली और टेलीफोन की तारे आपस में सटने के बाद शार्ट सर्किट हुआ है। जिसके बाद आग लगी थी क्योंकि इस पुल के नीचे से बिजली व टेलीफोन की केबल गुजरी है।

आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के अलावा ट्रेन में सवार यात्री दहशत में आ गए। इस घटना के कारण करीब आधा घंटा के लिए बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के अलावा बरौनी से गोंदिया जा रही बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस भी मौके पर रुकी रही। बाद में रेलवे अभियंता द्वारा फीट दिए जाने के बाद गोंदिया एक्सप्रेस को मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया जबकि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समस्तीपुर स्टेशन पर भेजा गया। मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा के अलावा दरोगा पीके चौधरी निशा भारती सहित रेलवे के बिजली विभाग के अभियंता आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि बरसों पुराने इस पुल का रेलवे अपने साइड का मरम्मत कार्य करा रहा है पुल की स्थिति काफी जर्जर है।‌

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

1 घंटा ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

17 घंटे ago