Bihar

बिहार के वैशाली में आयल टैंकर ब्‍लास्‍ट, तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत, कई अन्य घायल

बिहार के वैशाली में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर गोढिया पुल के निकट बुधवार को पेट्रोलियम टैंकर में वेल्डिंग के दौरान ब्‍लास्‍ट हो जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्‍य जख्‍मी हो गए। घटना वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र का है। मृतकों में टैंकर का चालक एवं खलासी समेत दुकानदार वकील शामिल है।

दुकानदार समेत तीन की मौत 

जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़ीया चौक पर खाली टैंकलौरी में बुधवार को दिन में वेल्डिंग की जा रही थी। गैस वेल्डिंग करने के दौरान टैंकर फट गया। उसका पिछला हिस्‍सा ब्‍लास्‍ट के कारण दूर जा गिरा। लोग हवा में उछल गए। वेल्डिंग दुकानदार इसी थाना क्षेत्र के बेलवर गांव का वकील सहनी समेत टैंकर के चालक और खलासी के शव के चीथड़े उड़ गए।

बताया जाता है कि ब्‍लास्‍ट के दौरान वकील सहनी हवा में करीब 10 फीट उड़ गया। तेज आवाज के कारण वहां अफरातफरी मच गई। लोग दौड़े। वहां का नजारा देख लोगों का कलेजा कांप उठा। सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच-पड़ताल की जा रही है।

बताया जाता है कि एनएच किनारे स्थित कई लाइन होटलों पर पेट्रोल एवं डीजल टैंकर से तेल चोरी का खेल होता है।तेल निकालने के बाद टैंकर की वेल्डिंग कराई जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

25 मिनट ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

7 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

16 घंटे ago