बिहार में नगर निकाय चुनाव की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को नए सिरे से कराने को लेकर सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया। बुधवार को जारी निर्देश के तहत सूबे में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। 18 दिसंबर को पहले चरण का मतदान होगा और 20 दिसंबर को मतगणना होगी। इसके बाद 28 दिसंबर को दूसरे चरण को वोटिंग और 30 दिसंबर को काउंटिंग होगी।
बिहार के सभी नगर निकायों में पहले अक्टूबर 2022 में चुनाव होने थे। राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 और 20 अक्टूबर को वोटिंग का कार्यक्रम भी तय कर लिया था। मगर पटना हाईकोर्ट ने निकाय चुनाव में ओबीसी और ईबीसी आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के खिलाफ करार दे दिया। इस कारण इलेक्शन कमीशन ने निकाय चुनाव को स्थगित कर दिया।
इसके बाद बिहार सरकार ने अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की समीक्षा के लिए आयोग बनाया। आयोग ने विभिन्न शहरी निकायों में जाकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। जल्द ही इसे सरकार को सौंप दी जाएगी। इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर ली है। सभी जिलाधिकारियों को तारीखें बताकर तैयार रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…