Bihar

बिहार: नाबालिग छात्रा को भगा ले गया ट्यूशन मास्टर, रो-रोकर मां ने लगाई गुहार- कहीं 35 टुकड़े न कर दे

बेगूसराय में एक मां को डर है कि उसकी बेटी के साथ भी दिल्ली की श्रद्धा वाली हैवानियत ना हो जाए। मां रो-रोकर पुलिस-प्रशासन और मीडिया से गुहार लगा रही है कि मेरी बेटी को वापस बुला दीजिए। हिंदू की बेटी है कहीं उसे भी मार ना डाले। दरअसल, मोहम्मद आमिर उसकी नाबालिग बेटी को ट्यूशन पढ़ाता था और आरोप है कि वो उसे बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है। परिवार को अनहोनी का डर सता रहा है।

मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां 21 नवंबर की शाम से नाबालिग लापता है। परिवार ने ट्यूशन टीचर आमिर पर बहला-फुसलाकर किडनैप करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के 5 दिन बाद भी लड़की का कुछ पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा आरोपी शिक्षक के यहां 4 साल से ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। पीड़िता के भाई ने बताया कि मोहम्मद आमिर ने मेरी बहन का किडनैप किया है। वह लगातार परेशान करता था। वह उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

दिल्ली की घटना याद कर रोती जा रही मां

नाबालिग छात्रा की मां ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि मेरी बेटी 4 साल से आमिर के यहां ट्यूशन पढ़ रही थी। वह रोज पढ़ने के लिए जाती थी। 21 नवंबर को शाम 4 बजे वह पढ़ने के लिए ही घर से निकली थी। उसके बाद उसे डरा धमका कर बाजार से किडनैप कर लिया गया। 5 दिन होने के बाद भी आज तक मेरी बेटी की कोई खबर नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि आमिर ही मेरी बेटी को ले गया है।

बातें करते-करते बच्ची की मां रोने लगती है। बोलती है कि हिंदू की लड़की है। दिल्ली में अभी ही 35 टुकड़े किए हैं…डर लगता है…समाचार में देखे हैं…उसको भी मार देगा…..दरिंदा…….मुझे मेरी बेटी चाहिए….।

आरोपी के पिता ने एक लाख लेकर भागने की बात कही

लड़की की मां ने बताया कि पुलिस कल आई थी, उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। अभी तक किसी भी प्रकार की बरामदगी और कार्रवाई नहीं हुई है। लड़के के घर पर जब इसकी शिकायत करने पहुंची तो लड़के के पिताजी ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और गाली गलौज कर भगा दिया।

आरोपी शिक्षक के पिता ने मेरी बेटी पर आरोप लगाते हुए कहा कि तुम्हारी बेटी मेरे बेटे के साथ एक लाख रुपए लेकर भाग गई है। इस बात से भी साबित होता है कि मोहम्मद आमिर ने ही मेरी बेटी को किडनैप किया है। क्या किया, कहां ले गया मेरी नादान बच्ची को…यह समझ में नहीं आ रहा। उसको गायब कर दिया गया है…हिंदू की बच्ची की जिंदगी बर्बाद करने के लिए गया है।

बहुत डर लग रहा है सर- पिता

नाबालिग के पिता दिव्यांग हैं। चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि बेटी को उसके टीचर ने ही बहकाया है। मुझे और पूरे परिवार को बहुत डर लग रहा है। हिंदू की बेटी को ले गया है। पुलिस भी कुछ खास जांच नहीं कर रही। बस हमारी बेटी सही-सलामत वापस आ जाए।

जल्द ही नाबालिग को ढूंढ लेंगे- पुलिस

फुलवरिया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने इस मामले पर बताया कि पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है। कॉल डिटेल्स निकालकर अन्य कार्रवाई करते हुए जल्द ही नाबालिग छात्रा को बरामद किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

3 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

4 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

5 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

12 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

14 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

16 घंटे ago