Bihar

JDU विधायक बीमा भारती के पति पर अपराधियों ने ताना पिस्टल, जान से मारने की दी धमकी

बिहार सरकार की पूर्व मंत्री सह रुपौली विधायिका बीमा भारती के पति अवधेश मंडल पर जानलेवा हमला हुआ है. घटना पूर्णिया के भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवा गांव की है. चार हमलावरों ने सोमवार को अवधेश मंडल पर पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी है. हालांकि अवधेश मंडल के निजी गार्ड और सोनवा गांव के लोगों की मुस्तैदी से हमलावर भाग निकले और अवधेश मंडल को बचाया गया. मामले में पुलिस ने हमलावर की पहचान की है. हमलवरों की खोजबीन मे जुटी है.

चार लोगों ने अवधेश मंडल के ऊपर तान दिए पिस्टल

वहीं घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मामले में अवधेश मंडल ने अकबरपुर ओपी में दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करा किया है. घटना के बाद अध्यक्ष मंडल ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपने निजी गार्ड और कुछ लोगों के साथ सोनवा गांव स्थित बारी चार गए थे. शाम के वक्त चार अपराधी अचानक से उन पर पिस्टल तानते हुए हमला कर दिया. इसके बाद वहां मौजूद निजी गार्ड व स्थानीय लोगों ने अवधेश मंडल को बचाया. विरोध करने पर अपराधी वहां से फरार हो गए. इधर, हमला होने की जानकारी मिलते ही सोनवा गांव के काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए.

अपराधियों की हो चुकी है पहचान

मामले में अकबरपुर ओपी प्रभारी पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि विधायक पति के ऊपर जानलेवा हमला किए जाने को लेकर दो नामजद व अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि हमलावर की पहचान हो चुकी है. जल्दी ही हमला करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी. इधर, इलाके में तनाव का माहौल है. अवधेश मंडल पर इससे पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं. बीमा भारती के पति अवधेश मंडल का आपराधिक इतिहास भी रहा है.

नीतीश कैबिनेट में मंत्री रह चुकी हैं बीमा भारती

जेडीयू ने बीमा भारती को सबसे पहले 2010 में विधानसभा का टिकट रुपौली विधानसभा से दिया था. इसके बाद से वह चार बार चुनाव जीत चुकी हैं. नीतीश कैबिनेट में वह मंत्री भी रही हैं. राजनीति में आने के बाद बीमा भारती को लोग ज्यादा जानते हैं जबकि अवधेश मंडल को उनके विधानसभा क्षेत्र में एक बाहुबली के तौर पर जाना जाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

6 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

6 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

12 घंटे ago