Bihar

बिहार: मां के आंचल से लिपटा मासूम भी गया जेल, 9 माह की है गर्भवती, अब कारावास में देगी एक और बच्चे को जन्म

जिसने अभी ढंग से बोलना भी नहीं सीखा उस मासूम को क्या पता अब उसे जेल की सलाखें के पीछे रहना होगा. ये खुला आसमान उसके लिए सिर्फ जेल की सीमाओं तक सिमट तक रह जाएगा. अवैध संबंध और प्रेम प्रसंग में प्रेमी हत्याकांड में शामिल मां के साथ ढाई साल के मासूम को भी जेल जाना पड़ रहा है. आरोपी मां गर्भवती भी है और कुछ दिनों में जेल की काल कोठरी में वो एक और बच्चे को जन्म देगी. दरअसल यह मामला बिहार के भोजपुर जिले के आरा का है. यहां प्रेम प्रसंग में चंदन तिवारी नाम के शख्स की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी.

जिसके बाद कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका रूबी देवी और उसके पति राजू पासवान, ससुर वीर बहादुर पासवान और देवर सचिन पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. दुधमुंहा बच्चा बिना मां के नहीं रह सकता था, इसलिए उसे भी जेल के अंदर जाना पड़ा है.

प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा था ससुराल

मृतक 25 वर्षीय चंदन तिवारी शाहपुर के धमवल गांव का रहना वाला था. 14 नवंबर की रात चंदन रूबी के बुलाने पर उससे मिलने सोहरा गांव गया था. रूबी और चंदन को पति राजू पासवान ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. जिसके बाद पति, देवर और ससुर ने चंदन की वहीं मौके पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस को आरोपी रूबी और उसके पति राजू की फोन पर बातचीत के कुछ सबूत मिले है. जिस कारण पुलिस को संदेह की रूबी ने ही चंदन को मरवाने के लिए अपने ससुराल बुलवाया था.

रूबी देवी की शादी 2018 में राजू के साथ हुई थी. जानकारी के मुताबिक शादी के पहले से ही रूबी और चंदन के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चला रहा था. बाद में युवती की शादी हो गई थी. हालांकि शादी के बाद भी दोनों संपर्क में रहते थे.

क्या है मासूम का दोष

जेल गई आरोपी रूबी आठ महीने की प्रेग्नेंट भी है. वह अगले महीने तक बच्चे को जन्म देगी. विडंबना यह है कि एक मासूम बिना जुर्म के जेल के अंदर चला गया और दूसरे गर्भ में पल रहा बच्चे का भी जन्म सलाखों के पीछे ही होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

3 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

3 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

4 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

5 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

7 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

7 घंटे ago