Bihar

बिहार के इस जिले में लाखों की गाड़ियां हजारों में मिलेंगी! नीलामी की सभी गाड़ियों और कीमत की देखें लिस्ट…

शराबबंदी वाले बिहार में लाखों की गाड़ियों हजारों में खरीद सकते हैं. 10 नवंबर को गोपालगंज के कलेक्ट्रेट परिसर में शराबबंदी कानून के तहत जब्त किए गए वाहनों की नीलामी होगी. नीलामी में इस बार बाइक से लेकर लग्जरी कार, स्कॉर्पियो, बोलेरो, ट्रक, नाव और बस भी शामिल हैं. नीलामी में लाखों की गाड़ियां हजारों रुपये में मिल सकती हैं. इसके लिए आपको एक आवेदन देकर बोली प्रक्रिया में शामिल होना पड़ेगा.

337 सूची और नीलामी के रेट जारी

वाहनों की नीलामी के लिए कुल 337 सूची और नीलामी के रेट जारी किए गए हैं. जिस वाहन को लेना होगा उसके लिए विभाग के नाम से निर्धारित रेट की 20 फीसदी रकम का डिमांड ड्राफ्ट और आवेदन उत्पाद विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा. आवेदन करने के लिए पांच नवंबर तक ही निर्धारित की गई थी. आवेदन करने वाले को 10 नवंबर के दिन 11 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में बोली प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा और जो आवेदक सबसे अधिक बोली लगाएगा उसे ही वाहन दिया जाएगा.

यहां क्लिक कर देखिये सभी गाड़ियों और उनके कीमत की लिस्ट

थाना के पास कार और वाहन रखने की जगह नहीं है

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बुधवार को बताया कि शराबबंदी कानून के तहत उत्पाद विभाग और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. लिहाजा जब्त किए गए वाहन लगभग सभी थानों के मालखाना और परिसर भरे हुए हैं. थाना के पास जगह नहीं है कि जब्त वाहनों को रख सकें  इसलिए मद्य निषेध विभाग ने वाहनों की नीलामी प्रक्रिया को सरल बनाते हुए बिक्री की प्रक्रिया तेज कर दी है. गोपालगंज में हर महीने वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया हो रही है.

उन्होंने बताया कि इस बार नाव भी नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया गया है. यदि कोई व्यक्ति नाव खरीदना चाहता है तो सस्ते दाम पर नाव भी मिलेंगे. तीन नाव को नीलामी के लिए सूची जारी किया गया है, जिनकी कीमत पांच हजार रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक रखी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

42 मिनट ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

1 घंटा ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

3 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

3 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

6 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

6 घंटे ago