Bihar

सिविल सर्जन कार्यालय का नटवरलाल बड़ा बाबू गिरफ्तार, कई दिनों से था अंडरग्राउंड

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

सिविल सर्जन कार्यालय लखीसराय के घूसखोर बड़ा बाबू रामशंकर सिंह को पुलिस ने बुधवार को बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहाडीह गांव स्थित उसके घर से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लिपिक के विरुद्ध रिश्वतखोरी का मामला कबैया थाना में फरवरी 2019 में दर्ज कराया गया था। जिला कोर्ट और हाईकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद लिपिक रामशंकर सिंह विगत आठ माह से फरार था लेकिन स्वास्थ्य विभाग मेहरबान था।

उसने मेडिकल छुट्टी ले रखी थी। कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी होने के बाद कबैया थाना पुलिस ने कभी उसकी गिरफ्तारी का प्रयास नहीं किया। बुधवार को लिपिक रामशंकर सिंह की नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तारी केस के आइओ डीएसपी मुख्यालय अमित कुमार की उपलब्धि है। जिन्होंने अपनी टीम के साथ भ्रष्टाचार के मामले में लिपिक को नाटकीय तरीके से गिरफ्तार कर लिया। इसमें बड़हिया थाना के टाइगर मोबाइल टीम का भी योगदान रहा। गिरफ्तारी के बाद रामशंकर सिंह को कबैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

मुंगेर के तत्कालीन आयुक्त के आदेश पर दर्ज हुआ था केस

सदर अस्पताल लखीसराय के चिकित्सक आलोक कुमार ने वर्ष 2019 में अपने निजी क्लीनिक के लिए अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस लेने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदन किया था। इस मामले में डाक्टर आलोक कुमार से बना रिश्वत दिए लाइसेंस नहीं दी गई। इसके बाद यह मामला मुंगेर के तत्कालीन प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार पाल के पास पहुंचा। आयुक्त ने इस मामले में एक उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन किया था। सिविल सर्जन अशोक कुमार सिंह एवं बड़ा बाबू रामशंकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखते हुए केस दर्ज कराने का आदेश दिया था।

इसके बाद कबैया थाना में संबंधित केस दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपित लिपिक रामशंकर सिंह को दोषी पाते हुए उसके विरुद्ध पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की जबकि पूर्व सीएस के विरुद्ध जांच जारी है। लिपिक रामशंकर सिंह को न्यायालय से राहत नहीं मिलने पर वह गिरफ्तारी से बचने के लिए मेडिकल लीव लेकर आठ माह से फरार था। लेकिन, कबैया थाना की मेहरबान से वह अपने गांव खुटहाडीह में रह रहा था। इसकी भनक डीएसपी मुख्यालय को लगी। इसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी का जाल बिछाया जिसमें आरोपित लिपिक पकड़ा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

9 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

21 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

22 घंटे ago