Bihar

लड़की आती थी तो उचककर देखते थे हम लोग, सीएम नीतीश कुमार ने शेयर की छात्र जीवन से जुड़ी रोचक कहानी…

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मोबाइल एडिक्‍शन में फंसते युवाओं को बड़ा संदेश दिया। उन्‍होंने कहा कि मोबाइल पर अच्‍छी चीजों के लिए समय देना ठीक है, लेकिन केवल इसी पर निर्भर हो जाना ठीक नहीं है। हमें अपने आसपास के लोगों से मिलना-जुलना और बात करना चाहिए। नीतीश कुमार ने बताया कि जब उन्‍होंने मोबाइल की बढ़ती लत को देखा, तो इसका इस्‍तेमाल करना बंद कर दिया।

लड़की आती थी, तो उचककर देखते थे लोग 

पटना के श्रीकृष्‍ण मेमोरियल हाल में आयोजित शिक्षा दिवस समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने अपने पुराने दिनों की याद साझा करते हुए कहा कि हमारे समय में कालेज में कोई लड़की आती थी, सभी लोग उचक-उचक कर देखने लगते थे। आज शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की लड़कियां, लड़कों की बराबरी कर रही हैं। कई क्षेत्रों में लड़कियां आगे निकल गई हैं।

नीतीश कुमार ने शिक्षा क्षेत्र में बदलावों को गिनाया 

इस दौरान नीतीश कुमार ने युवाओं से मोबाइल की लत से बाहर निकलने की सीख दी। उन्‍होंने युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में बदलाव के लिए खुद के प्रयासों की भी जानकारी दी। बताया कि बिहार में उनकी सरकार बनने के बाद कैसे शिक्षा क्षेत्र में बदलाव आया। खासकर, बालिका शिक्षा की दिशा में उल्‍लेखनीय काम किया गया। बालिकाओं को शिक्ष‍ित करने का फायदा हुआ कि बिहार में प्रजनन दर में काफी हद तक सुधार हो गया।

 शिक्षक बहाली पर भी बोले नीतीश कुमार 

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शिक्षक बहाली जल्‍दी ही होगी। उन्‍होंने नए स्‍कूल और शैक्षणिक संस्‍थान खोलने की बात भी कही। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो शिक्षक ठीक से नहीं पढ़ाते, उन पर कार्रवाई की जाए। साथ ही अच्‍छा करने वाले शिक्षकों को बढ़ावा दिया जाए।

अबुल कलाम की जयंती पर मनाया जाता शिक्षा दिवस

भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को बिहार में शिक्षा दिवस के तौर पर मनाया गया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और राज्‍यपाल फागु चौहान सहित कई बड़े नेताओं ने मौलाना आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नीतीश कुमार ने बिहार के सरकारी स्‍कूलों में हर शनिवार को नो बैग डे की शुरुआत की। इस दिन स्‍कूली बच्‍चे केवल खेलेंगे। वे स्‍कूल में बिना कोई किताब और कापी लेकर जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

9 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

13 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

18 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

18 घंटे ago