Bihar

ट्रेन में यात्री के जूते चोरी होने पर तलाश में जुटी UP और बिहार दो-दो राज्यों की पुलिस; जानिए पूरा मामला ?

ट्रेन में सफर करने के दौरान मुसाफिरों के सामानों और जूते-चप्पलों  की चोरी होना एक आम बात है. आम तौर पर लोग छोटी-मोटी चीजों और कम कीमत के सामानों की चोरी होने पर मन मार कर रह जाते हैं और इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराते हैं. मुसाफिरों को लगता है कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई ही नहीं होगी तो शिकायत करने और फिर किसी लफड़े में पड़ने का क्या फायदा होगा ? लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक खबर आई है, जिसमें एक मुसाफिर ने ट्रेन में जूता चोरी होने पर मुकदमा दर्ज करा दिया है. इस मुकदमे की काफी चर्चा हो रही है और दो राज्यों की पुलिस चोरी हुए जूते की तलाश में जुट गई है.

रेलवे थाने में दर्ज कराई थी शिकायत 

बिहार के सीतामढ़ी के बाजपट्टी के रहने वाले राहुल कुमार झा का यात्रा के दौरान ट्रेन से जूता चोरी हो गया था, जिसके बाद उन्होनें थाने में इस बात की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. राहुल कुमार झा ने मुजफ्फरपुर रेल थाने में जूता चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है. उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बिहार और यूपी दोनों राज्यों की पुलिस जूता चोरी की घटना की जांच कर रही है.

अंबाला से मुजफ्फरपुर जा रहा था यात्री 

झा द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि वह पंजाब के अंबाला से मुजफ्फरपुर के लिए जयनगर क्लोन स्पेशल ट्रेन संख्या 04652 से सफर कर रहे थे. ट्रेन में बोगी नंबर बी-4 में 51 नंबर सीट उनके नाम से बुक थी. यूपी के मुरादाबाद में जब वे किसी काम से अपने बर्थ से नीचे उतरे तो देखा कि उनका जूता नहीं है. काफी खोज-बीन करने के बाद भी जब उन्हें जूता नहीं मिला तो उन्होंने रेलवे के ऐप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराई. फिर मुजफ्फरपुर पहुंचने पर राहुल ने ऐप के जरिए की गई शिकायत का हवाला देते हुए लिखित में अपनी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के एक अफसर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

1 घंटा ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

2 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

12 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

12 घंटे ago