Bihar

बिहार का शातिर शख्स, विभिन्न राज्यों में है 6 पत्नियां! जहां जाता वहीं कर लेता है शादी

बिहार के जमुई में रेलवे स्टेशन से कुछ दिन पहले एक युवक को पकड़ा गया जिस पर आरोप है कि उसने अलग-अलग राज्यों में झांसा देकर छह शादियां की है. युवक द्वारा बंगाल, दिल्ली, झारखंड और बिहार में शादियां की गई है. दूसरी पत्नी की मां आरोपी की सास ने आरोप लगाया कि उसके दामाद की छह पत्नियां हैं. सभी से बच्चे भी हैं. उसकी बेटी के साथ भी उसने इसी तरह से धोखा किया है.

आरोपी की सास ने बताया कि डेढ़ साल पहले मेरी बेटी कोबिया देवी को वह छोड़कर चला गया था. आरोपी युवक छोटू को जमुई रेलवे स्टेशन पर दूसरी पत्नी के भाई ने पकड़ा और घर जाने की जिद करने लगा. उधर, आरोपी पहली पत्नी के साथ कोलकाता जा रहा था जिसके कारण वह घर जाने से इनकार करने लगा. इसके बाद दूसरी पत्नी का भाई उस युवक को लेकर थाना पहुंच गया. बताया जाता है कि आर्केस्ट्रा में काम करने वाला 30 साल का छोटू कुमार जावातरी गांव का रहने वाला है. दूसरी पत्नी की मानें तो छोटू आर्केस्ट्रा में गाना गाने के लिए जहां भी जाता था वहीं एक शादी कर लेता था.

दूसरी पत्नी बोली जहां आर्केस्ट्रा में गाने जाते वहीं कर लेते शादी

छोटू देवघर में मां शारदा आर्केस्ट्रा में गाना गाने का काम करता है. छोटू की पहली शादी रांची में कलावती देवी से हुई और उससे चार बच्चे हैं. दूसरी शादी बिहार के ही जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सुंदरकांड निवासी मंजू देवी के साथ हुई और उसके दो बच्चे हैं. इधर, दूसरी शादी की जानकारी के बावजूद पहली पत्नी कलावती ने बताया कि वह अपने पति से खुश है. उसके साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं है.

भाई ने स्टेशन पर पकड़ा तो खुला मामला

इस मामले में दूसरी पत्नी के भाई विकास दास बताया कि देर शाम कोलकाता जाने के लिए जमुई स्टेशन आए थे तभी उसकी नजर जीजा छोटू कुमार पर पड़ी. इसकी जानकारी परिजनों को दी. जब छोटू को पकड़ा तो उसके साथ एक महिला भी थी जो खुद को उसकी पत्नी बता रही थी. उसके बाद विवाद हुआ और बहन आई. सभी लेकर छोटू कुमार को थाना पहुंच गए.

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

3 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

21 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

21 घंटे ago