Bihar

शहरों के बाद अब गांव की बारी, बिहार के ग्रामीण इलाकों में आज से लगाये जायेंगे स्मार्ट प्री पेड मीटर

बिहार में शहरों के बाद अब गांव में भी बिजली के स्‍मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद बिजली आपूर्ति का लाभ लेने के लिए गांव वालों को भी बिल जमा करने की बजाय पहले ही अपने मीटर को रिचार्ज करना होगा। राज्‍य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को यानी आज ऊर्जा क्षेत्र की 15 हजार 871.24 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। इसमें गांवों में स्‍मार्ट मीटर लगाने की योजना भी शामिल है।

2635 करोड़ की योजनाएं हो गईं पूरी 

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार 2635.30 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, 5930.89 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 7305.05 करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का शुभारंभ भी करेंगे।

तेजस्‍वी यादव भी रहेंगे कार्यक्रम में शामिल 

समारोह में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव भी उपस्थित रहेंगे। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव एवं बीएसपीएचसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संजीव हंस इस क्षेत्र की की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। एनबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक प्रभाकर अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन करेंगे।

सोलर पावर प्‍लांट योजना भी होगी लांच 

मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्र में स्मार्ट प्रीपेड मीटर इंस्टालेशन कार्य का शुभारंभ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। योजना की कुल लागत 3666.67 करोड़ रुपये है। इसके अलावा ब्रेडा की 1579.37 करोड़ की लागत से ग्रिड कनेक्टेड ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट योजना और सरकारी भवनों पर ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। 11.55 करोड़ की लागत से बने ग्रिड कनेक्टेड फ्लोटिंग पावर प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।

इन जिलों में बने विद्युत शक्‍त‍ि उपकेंद्र 

एनबीपीडीसीएल के अंतर्गत 92.71 करोड़ की लागत से दरभंगा, मोतिहारी,छपरा, वैशाली, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, अररिया, गोपालगंज, बेगूसराय और एसबीपीडीसीएल के अंतर्गत 182.84 करोड़ की लागत से पटना, भागलपुर, नालंदा, गया, आरा, औरंगाबाद में निर्मित विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का लोकार्पण करेंगे। समारोह में बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड के 1099. 42 करोड़ रुपए की लागत से पटना क्षेत्र में बने नए ग्रिड उपकेंद्र और संबद्ध संचरण लाइनों का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री बीएसपीटीसीएल की 1164.05 करोड़ रुपए की योजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

28 मिनट ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

7 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

17 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago