Bihar

जानी दुश्मन बने दोस्त, पप्पू यादव से गले मिले आनंद मोहन, कभी बंदूक से लड़ते थे राजनीतिक लड़ाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

कभी थे एक-दूसरे के जानी दुश्मन, बीस साल बाद जिगरी दोस्त जैसे मिले। पूर्व सांसद और राजपूतों के बड़े नेता रहे आनंद मोहन की बेटी की सगाई के समारोह में पप्पू यादव से गले मिले आनंद मोहन। कभी दोनों की बंदूक वाली राजनीतिक लड़ाई से हिलता था बिहार। ये दोनों एक दूसरे से लड़ते हुए सियासी तौर पर बड़े बने। एक फॉरवर्ड यानी अगड़ों का तो दूसरा बैकवार्ड यानी पिछड़ों का नेता बना।

दोनों ने एक दूसरे की जान लेने की भी कई बार कोशिश की। दोनों की दुश्मनी उस जमाने की सबसे बड़ी और तगड़ी लड़ाई थी। जिसमें राजनीति और बंदूक दोनों साथ चल रहे थे। वाकया 1990 के दशक का है। सीमांचल और कोसी के सात जिलों समेत पूरे बिहार में दोनों नेता सियासी पैर जमाने में जुटे हुए थे। दोनों नेता अगड़े और पिछड़े के मसीहा बनने की कोशिश में जुटे रहे। एक समय में दोनों के बीच इनकाउंटर भी खूब चर्चा में रही।

उस दौर में नौजवानों के बीच आनंद मोहन और पप्पू यादव का बहुत क्रेज था। आनंद मोहन की सवर्ण जातियों में पूछ बढ़ रही थी तो पप्पू यादव पिछड़ों और खासकर यादवों के बीच पॉपुलर हो रहे थे। दोनों ने रॉबिनहुड की छवि बनाई। दोनों नेताओं का काफिला कितना लंबा है, चर्चा उस समय इस बात की भी होती थी।

आनंद मोहन ने 1995 में बिहार पीपुल्स पार्टी का गठन कर विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ा। पप्पू यादव भी लालू यादव से अलग हुए तो मुलायम सिंह यादव की अगुवाई में बिहार में समाजवादी पार्टी के झंडे तले सियासी ताकत को बढ़ाने में जुटे रहे। बाद में पप्पू यादव ने अपनी पार्टी बना ली। आजकल जाप उनकी पार्टी है जो लड़ तो रही है लगातार पर चुनावी जीत नहीं मिल रही।

आज दोनों का परिवार राजनीति में सेट है 

आनंद मोहन : आनंद मोहन खुद शिवहर से सांसद रहे। पत्नी लवली आनंद भी सांसद रहीं। अब उनके बेटे चेतन आनंद विधायक हैं। आनंद मोहन अभी पेरोल पर जेल से बाहर आए हैं।

पप्पू यादव : पप्पू यादव पूर्णिया के अलावा मधेपुरा से भी सांसद रहे। उनकी पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस में हैं और बिहार से लोक सभा सांसद रहने के बाद अभी राज्यसभा सांसद हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

3 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

5 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

11 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

11 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

11 घंटे ago