Bihar

बिहार के इस गांव में अजीबोगरीब मामला, ‘बकरी’ जैसा पैदा हुआ कुत्ते का बच्चा, नजारा देख हैरत में हैं लोग

बिहार के गोपालगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के सिदवालिया प्रखंड के हरिपुर टेग्रही गांव में एक कुत्ते ने 8 बच्चों को जन्म दिया। कुत्ते के 8 बच्चों में से एक बच्चे की शक्ल कुत्ते जैसी नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक, एक बच्चे की शक्ल बकरी के बच्चे जैसी है। ये चौंका देने वाला मामला है। अब इस गांव में दूर-दूर लोग आ रहे हैं कि आखिर ये कैसे संभव हो गया। गांव वाले भी सुन्न हो गए हैं।

पशुओं के डॉक्टर भी हैरान 

गांव में रहने वाले लोगों को कहना है कि ऐसा पहला मामला सामने आया है। हम खुद समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ये कैसे संभव हो सकता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि हम बच्चे को वन विभाग के हवाले कर देंगे ताकि पता लग सकें कि आखिर इस तरह वाकया कैसे हुआ। आपको बता दे कि आमतौर पर कुत्ते 3 महीने में बच्चे जन्म देते हैं और बकरी 6 महीने में, ऐसे में घटना हैरान करने वाला है। अब पशुओं के डॉक्टर भी इसके बारे में पता लगाने में लगे हुए हैं।

सोशल मीडिया पर खुब वायरल 

छठ पूजा के कुछ दिन पहले ही कुत्ते ने बच्चों को जन्म दिया था। गांव के ही रहने वाले शंभू दास के घर के पीछे बने बेरही के नीचे बच्चों ने जन्म दिया था। पहले दिन तो पता नहीं चला लेकिन जब गांव के ही लोग बच्चों को देखने गए तो हैरान हो गए। 8 बच्चों में से एक बकरी के बच्चे को देखकर चौंक गए। मौजूद लोगों ने इसकी फोटो और वीडियो बनाई। इसके बाद से सोशल मीडिया पर खुब चर्चा का विषय बना है। इसके अलावा गांव में भी लोग भीड़ लगाए हुए हैं। ग्रामीण बता रहे हैं कि गांव में इसे देखने के लिए मेला लगा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

6 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

6 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

6 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

7 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

14 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

21 घंटे ago