Bihar

ईंट-भट्ठे लगाने के लिए नियम किए गए सख्त, बिहार में नए सिरे से गाइडलाइन जारी

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नए ईंट भट्ठे लगाने के नियमों को सख्त कर दिया है। नए नियमों से सभी राज्यों को भी अवगत करा दिया गया, ईंट भट्ठों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए नियमों को सख्त किया गया है, बिहार में नई गाइनलाइन को लागू कराने की जिम्मेदारी सभी जिलों के डीएम को सौंपी गई है।

नए नियमों के मुताबिक अब बस्ती, स्कूल, अस्पताल, कोर्ट और सरकारी दफ्तरों के 800 मीटर की परिधि में कोई ईंट-भट्ठा नहीं खोला जा सकेगा। यही नहीं ईंठ-भट्ठों की नदियों से दूरी भी 500 मीटर होनी चाहिए। ईंठ-भट्ठे की नदियों से दूरी भी 500 मीटर होनी चाहिए। ईंट-भट्ठे की दूरी नेशनल हाईवे से कम से कम 300 मीटर और स्टेट हाईवे से 200 मीटर को भी अनिवार्य बना दिया गया है। रेलवे लाइन से भी भट्ठों की  दूरी कम से कम 200 मीटर होनी चाहिए। 25 वृक्षों वाले बगीचों के 800 मीटर के दायरे में भी इन्हें स्थापित नहीं किया जा सकेगा। दो ईंट-भट्ठों के बीच की दूरी भी कम से कम एक किलोमीटर होनी चाहिए।

नई तकनीक का होगा इस्तेमाल

अब पुराने ईंट भट्ठों को भी नई तकनीक अपनानी होगी, जो ईको फ्रेंडली होगी, अब जिग-जैग, वर्टिकल सॉफ्ट टेक्नॉलाजी का इस्तेमाल करने वाले ही ईंट-भट्ठों खोले जा सकेंगे।

इन क्षेत्रों में नहीं खुल सकेंगे ईंट-भट्ठे

केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा घोषित इको सेंसेटिव जोन, अभयारण्य, नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व एरिया के अलावा केन्द्रीय भूजल प्राधिकरण द्वारा घोषित क्रिटिकल,सेमी क्रिटिकल और अत्यधिक दोहन वाले क्षेत्रों में ईंट-भट्ठे स्थापित भी नहीं किए जा सकेंगे।

अब ईंट भट्ठों वाले मनमाना ईंधन का उपयोग नहीं कर सकेंगे। वे केवल कोयला, पीएनजी, जलावन, कृषि अवशेष का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। इस संबंध में खान निदेशक मो. नैयर इकबाल ने सभी जिलाधिकारियों को अलग से पत्र भेजा है। और हर हाल में नए नियम के पालन करने का निर्देश भी दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

29 मिनट ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

12 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

13 घंटे ago