Bihar

बिहार: छात्रा के साथ रेप होता देख हेडमास्टर भी बना दरिंदा, बचाने की बजाय खुद भी किया घिनौना काम

बिहार के कैमूर जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां 14 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप होता देखकर हेडमास्टर ने उसे बचाने की जगह खुद भी उसके साथ घिनौना काम किया. नाबालिग शौच के लिए गई हुई थी.

इसी दौरान गांव का ही लड़का उसे जबरदस्ती पकड़कर एकांत में ले गया और रेप करने लगा था.

आरोपी के तीन दोस्त भी मौके पर मौजूद थे. तभी हेडमास्टर का वहां से निकलना हुआ. मगर, नाबालिग को बचाने की जगह वह खुद भी रेप करने में शामिल हो गया और इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए.

दरअसल, कैमूर जिले के गांव की रहने वाले आठवीं क्लास में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा शौच के लिए गांव की पहाड़ी पर गई हुई थी. गांव के ही चार लड़के पहले से ही वहां मौजूद थे. नाबालिग को देख उनकी नीयत बिगड़ गई. उनमें से एक लड़के ने नाबालिग को पकड़ा और पहाड़ी की दूसरी तरफ एकांत में ले गया.

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा हेडमास्टर

वहां लड़के ने नाबालिग के साथ गलत काम किया. इसी दौरान नाबालिग जिस स्कूल पढ़ती थी, उसका हेडमास्टर भी वहां पहुंच गया. वह भी उसी गांव का ही रहने वाला था. छात्रा की आवाज सुन हेडमास्टर पहाड़ी की दूसरी तरफ पहुंचा. उसने देखा की नाबालिग के साथ गलत काम हो रहा है.

मगर, नाबालिग को बचाने की जगह उसकी भी नीयत बिगड़ गई और हेडमास्टर ने भी नाबालिग के साथ रेप किया. गलत काम करने के बाद सभी वहां से चले गए. घर पहुंची नाबालिग ने खुद के साथ हुए रेप की घटना के बारे में परिवार को बताया.

पीड़िता सभी को जानती थी तो तुरंत ही परिवार के साथ महिला थाने जाकर केस दर्ज कराया. मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी के चार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

यह है पुलिस का कहना

महिला पुलिस थाने की इंचार्ज का कहना है कि पीड़िता के अनुसार उसके साथ गलत काम हेडमास्टर और एक लड़के ने गलत काम किया है. बचे तीन लड़के जिनके नाम लिखाए गए हैं, उन्होंने रेप नहीं किया. मगर, सभी ने रेप होते देखा और रोकने की कोशिश नहीं की.

नाबालिग से रेप के मामले में 376 डीए, पॉक्सो एक्ट 6 और एससी-एसटी के तहत आरोपी लड़के और हेडमास्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि बचे हुए तीन लड़कों की संलिप्तता का पता किया जा रहा है. जांच के दौरान उनकी संलिप्तता सामने आती है, तो उन पर भी इसी धारा के तहत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

14 घंटे ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

23 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

1 दिन ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

1 दिन ago