Bihar

पटना की ग्रेजुएट चायवाली रोते हुए बोलीं- ‘ये बिहार है, यहां लड़कियों की औकात बस…’

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजधानी पटना के वीमेंस कॉलेज के पास चाय का स्टॉल लगाने वाली प्रियंका का रोते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से मशहूर प्रियंका फूट-फूटकर रो रहीं है. बता दें कि हाल ही में चायवाली प्रियांका देशभर में तेजी से काफी लोकप्रिय हो गयीं थी. अब प्रियंका का रोते हुए वीडियो वायरल होने पर लोग हैरत में है कि आखिर सब कुछ शानदार तरीके से चल रहा था. फिर अचानक आखिर ऐसा क्या हो गया कि चाय वाली प्रियंका गुप्ता इस तरह से फूट-फूटकर रोने लगीं.

‘लड़कियों को कुछ करने का हक नहीं’

वायरल वीडियो में सेलिब्रिटी बन चुकीं चाय वाली प्रियंका गुप्ता फूट-फूटकर रो रही हैं. रोते हुए प्रियंका कह रहीं है कि ‘वे लड़की है. उनको कुछ भी करने का हक नहीं है. गेजुएट चाय वाली, सो कॉल्ड ग्रेजुएट चाय वाली. हद भूल गए थे हम अपनी, मुझे लगा था कि हम बिहार में कुछ अलग कर रहे हैं, अभी तो आप लोग सपोर्ट कर रहे थे न लेकिन हम अपनी हद भूल गए थे. ये बिहार है, यहां लड़कियों की औकात बस चूल्हे चौके तक ही सीमित होती है, होनी भी चाहिए. लड़कियों को आगे बढ़ने का कोई हक यहां नहीं है’.

क्या है मामला ?

दरअसल, ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से मशहूर प्रियंका पटना के बोरिंग रोड में अपना टी-स्टॉल लगाती थी. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने उनके ठेले को उठाकर अपने साथ ले गयी. जिस जगह पर प्रियंका पहले चाय का ठेला लगाया करती थी. वहां अब केवल को कूड़ादान है.

नगर निगम पर भड़कीं प्रियंका

वायरल वीडियो में प्रियंका रोते हुए कह रही हैं कि उनको नगर निगम के अधिकारी ने कुछ दिनों के लिए उस जगह पर ठेला लगाने की अनुमति दी थी. फिर बार-बार उनका स्टॉल क्यों उठाया जा रहा है. यह समझ से पड़े हैं. प्रियंका ने वीडियो में आगे कहा है कि वे लड़की है न इसलिए उनपर लगातार कार्रवाई की जा रही है. वे सिस्टम से हार मान गयी हैं. जिन-जिन लोगों का फ्रेंचाइजी का पैसा उन्होंने लिया है, वे अब उन्हें वापस कर देंगी. वे अपना कंपनी बंद करने जा रही हैं. प्रियंका ने रोते हुए पटना नगर निगम को इस कार्य के लिए धन्यवाद भी कहा है.

जानिए कौन है प्रियंका गुप्ता

बता दें कि मूल रूप से पूर्णिया की रहने वाली प्रियंका गुप्ता ने पटना वीमेंस कॉलेज के पास अपना चाय का स्टॉल लगाया था. जो रातो-रात इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हुआ था. चाय के इस स्टॉल को प्रियंका गुप्ता ने ग्रेजुएट चाय वाली का नाम दिया था. बता दें कि प्रियंका ने इकोनॉमिक्स से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है. जिस वजह से उन्होंने इस स्टॉल को ग्रेजुएट चाय वाली का नाम दिया था. देखते ही देखते प्रियंका देशभर में ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से मशहूर हो गयी. इसके बाद नगर निगम ने अतिक्रमण को लेकर उनके स्टॉल को हटा दिया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

8 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

21 घंटे ago