Bihar

अनोखी शादी: दूल्हे शेरू को बंधा सेहरा…दुल्हन की तरह सजी स्वीटी, पालतू पेट्स के विवाह में निभायी हर रस्म

गुरुग्राम के पालम विहार एक्सटेंशन की गली नंबर-3 में रविवार की शाम पालतू पेट्स शेरू व स्वीटी की शादी धूमधाम से हुई। पेट्स की यह अनोखी शादी देखने के लिए शाम से ही आसपास के क्षेत्र से काफी संख्या में लोग पहुंचे। शादी के लिए ढोल बजवाया गया, जिसमें महिलाओं व बच्चों ने डांस भी किया। आस-पड़ोस के लोग खुशी-खुशी इस शादी में शामिल हुए। स्वीटी के माथे पर बिंदी लगाई गई और पैरों पर भी मेहंदी लगाई गई। दोनों पेट्स के मुंह पर एक प्लास्टिक का स्ट्रैप बांधा गया था, ताकि वह किसी व्यक्ति को काट ना पाएं। स्वीटी की मालकिन रानी का भाई सुखराम ने अपने परिवार सहित भात की रस्म निभाई। आम शादी की तरह ही रानी ने अपने भातियों को घर के दरवाजे पर ही तिलक लगाकर स्वागत किया।

हालांकि दो घंटे तक शेरू नहीं मिलने के कारण शादी वाले थोड़े परेशान जरूर दिखाई दिए। सक्षम भारत संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि भीड़ व शोर के कारण शेरू कहीं चला गया था।

काफी तलाश के बाद शेरू मिला। बारात की सारी रस्में हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई। धूमधाम से बरात निकली और द्वारचार हुआ।

आपको बता दें कि मोहल्ले के ही 100 से अधिक लोग इस बरात में शामिल हुए। बरातियों को कार्ड छपवाकर निमंत्रण भेजा गया था। दुल्हन स्वीटी की मालकिन रानी पत्नी मित्रपाल ने बताया कि शुक्रवार को हल्दी की रस्म कराई गई।

शादी की रस्म हिंदू रीति-रिवाज के साथ पूरी कराई गईं। इसके लिए पंडित भी बुक किया था। शादी के लिए मंडप बनाया गया और बरातियों के खाने-पीने का व्यवस्था भी की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

8 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

8 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

9 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

15 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

16 घंटे ago