जमीन का म्यूटेशन यानी दाखिल-खारिज के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली का मामला सामने आने के बाद बरौली अंचल के सीओ कृष्णकांत चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी के आदेश पर गोपालगंज कलेक्ट्रेट परिसर से उनकी गिरफ्तारी की गई है. सीओ को फिलहाल नगर थाने में ही रखा गया है.
सीओ कृष्णकांत चौबे के कार्यालय पर 2 दिन पहले डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार ने छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान 5 राजस्व कर्मियों का डोंगल मिला था. इनमें रत्नेश सिंह, मनोरंजन सिंह, राघवजी भगत, अंबिका प्रसाद और कन्हैया प्रसाद यह सभी राजस्व कर्मचारी का डोंगल सीओ कार्यालय के यहां से बरामद किया गया था.
इसी क्रम में एसडीएम ने एक चौकीदार को पकड़ा था. उसने बताया कि सीओ कृष्णकांत चौबे आदेश के आदेश पर दाखिल खारिज, परिमार्जन और लगान रसीद से संबंधित कार्य करता था.
दूसरी ओर नगर थाने की पुलिस गिरफ्तार सीओ को वीआईपी ट्रीटमेंट देते हुए हाथ में बिना हथकड़ी लगाए ही नगर थाना लेकर गयी. इस कार्रवाई के बाद जिलेभर में हड़कंप मचा हुआ है. अब इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…
समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…
समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…
समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और स्वच्छता सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पंचायत…