Bihar

लोजपा के दोनों धड़ों का विलय होगा ? पारस बोले- परिस्थिति पर निर्भर करेगा, चिराग का NDA में स्वागत है

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को लेकर उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बड़ा बयान दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी के दूसरे गुट राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा कि अगर चिराग बीजेपी नीत एनडीए में आते हैं, तो वे उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने रालोजपा और लोजपा (रामविलास) के विलय पर भी अपने विचार रखे। माना जा रहा है कि चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच सियासी जंग के बाद अब छंटने लगे हैं। लोजपा के दोनों गुटों के विलय के साथ चिराग एनडीए में वापसी कर सकते हैं।

केंद्रीय पशुपति पारस ने सोमवार को कहा कि 28 नवंबर को पटना के रवींद्र भवन में लोजपा का 23वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस दौरान उनसे पत्रकारों ने चिराग पासवान के एनडीए में आने पर सवाल किया। इस पर पशुपति पारस ने कहा कि वे चिराग का एनडीए में स्वागत करेंगे। वहीं, लोजपा के दोनों गुट रालोजपा और लोजपा (रामविलास) के विलय पर कहा कि यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

लोजपा के दोनों गुटों के विलय के साथ एनडीए में वापसी करेंगे चिराग?

पशुपति पारस के इस बयान के बाद बिहार के सियासी महकमे में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। बीते कुछ महीनों से चिराग पासवान का बीजेपी प्रेम खूब छलक रहा है। पिछले दिनों गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव में चिराग ने बीजेपी का प्रचार किया था। आगामी कुढ़नी उपचुनाव में भी वे बीजेपी कैंडिडेट के समर्थन का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि, वे अपने चाचा पशुपति पारस की वजह से अब तक एनडीए से अलग रह रहे हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले चिराग अपनी पार्टी लोजपा (रामविलास) को एनडीए में शामिल कर सकते हैं।

रामविलास पासवान की विरासत पर चाचा-भतीजा के बीच विवाद

साल 2020 में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रहे रामविलास पासवान का निधन हो गया था। रामविलास उस वक्त केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री थे। रामविलास के निधन के बाद उनकी विरासत को लेकर उनके बेटे चिराग पासवान और भाई पशुपति पारस के बीच जंग छिड़ गई। पशुपति पारस ने सभी सांसदों को अपने गुट में कर दिया और चिराग अलग-थलग पड़ गए। बीजेपी ने बहुमत के आधार पर पशुपति पारस के गुट को तरजीह दी और उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया। इससे नाराज होकर चिराग पासवान ने एनडीए छोड़ दी थी।

चिराग पासवान के पास नहीं दूसरा कोई विकल्प

लोजपा में टूट के बाद चिराग ने लोजपा (रामविलास) नाम से नई पार्टी बनाई। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कई सीटों पर चुनाव भी लड़ा, लेकिन कोई कामयाबी हासिल नहीं हो पाई। राजनीतिक जानकारों की मानें तो चिराग पासवान अकेले रहकर सियासी सफलता हासिल नहीं कर सकते। इसलिए उन्हें किसी गठबंधन में आना ही होगा। चिराग की नीतीश कुमार के साथ भी अनबन है। इसलिए उनका महागठबंधन में जाना न के बराबर है। इसलिए अब उनके पास एनडीए में आने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

6 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

6 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

8 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

14 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

14 घंटे ago