Bihar

छठ के बाद काम पर लौटने वालों की भीड़, फ्लाइट किराया 5 साल में सबसे महंगा; पटना से दिल्ली 21000 रुपये

छठ मनाने बिहार आए कामकाजी लोगों को अब लौटने में मशक्कत करनी पड़ रही है। ट्रेनें फुल हैं और ज्यादातर फ्लाइट्स का किराया तीन से चार गुना तक बढ़ गया है। विमान किराये ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को पटना से दिल्ली जाने का फ्लाइट किराया 21 हजार रुपये पार कर गया। सामान्य दिनों में इस रूट पर विमान का टिकट 4000 से 4500 रुपये के बीच होता है। वहीं, विमान के जरिए पटना से बेंगलुरु जाने के लिए 23 हजार और मुंबई के लिए 25 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

पटना से दिल्ली के लिए विस्तारा की फ्लाइट यूके 718 का एक नवंबर का हवाई किराया 20788 रुपये है। जबकि स्पाइस की फ्लाइट एसजी 8729 का एक नवंबर का किराया 19695 रुपये है। इंडिगो की रात 9.35 बजे जाने वाली फ्लाइट का किराया 11082 रुपये है। यह दिल्ली का एक नवंबर का सबसे न्यूनतम किराया है। पटना से एक नवंबर को बेंगलुरु के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6ई 805 का किराया 23 हजार 500 रुपये है। इसी दिन गो फर्स्ट जी8273 का किराया 22 हजार 947 रुपये है।

पटना से मुंबई का एक नवंबर का किराया करीब 25 हजार रुपये है। इस रूट पर फ्लाइट फेयर 7-8 हजार रुपये रहता है। अधिकतर विमानों में बुकिंग भी फुल हो चुकी है। मुंबई के लिए एक नवंबर को सबसे सस्ती फ्लाइट गो फर्स्ट की जी 8352 है, जिसमें न्यूनतम किराया 13707 रुपये है।

कोरोना से पहले सामान्य दिनों में पटना-दिल्ली रूट पर किराया 2500 से 3000 रुपये तक रहता था। छठ के बाद दो चार दिनों तक किराया अधिकतम 12 हजार तक रहता था। 2018, 2019 तक यही स्थिति थी। 2020 में दिल्ली का किराया 15 हजार के पास तक पहुंचा। 2021 से सामान्य दिनों में भी पटना दिल्ली रूट का सामान्य दिनों का किराया 5 से 6 हजार रुपये तक रहने लगा और उत्सव के दिनों में तो यह 20 हजार रुपये के पास तक पहुंच जा रहा है। पर्व-त्योहार के दिनों में यह किराया 18 से 20 हजार के बीच रहा। इस बार अधिकतम किराया बीते पांच सालों में सबसे महंगा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

46 मिनट ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

5 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

6 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

8 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

9 घंटे ago