Bihar

लंदन वाली लड़की से दोस्ती के चक्‍कर में बुरा फंसा पटना यूनिवर्सिटी का कैशियर, लोन उठाकर 12 लाख भेज दिया उसके खाते में

फेसबुक और इंस्‍टाग्राम जैसे इंटरनेट प्‍लेटफार्म केवल अपनी तस्‍वीरें और वीडियो साझा करने के लिए नहीं, बल्कि नए दोस्‍त तलाशने के लिए खूब इस्‍तेमाल होते हैं। यहां लोग ब्‍वाय फ्रेंड और गर्ल फ्रेंड की तलाश में भी आते हैं। लोगों की इसी चाहत का फायदा अपराधी उठाते हैं। पटना विश्‍वविद्यालय का एक कर्मचारी विदेशी लड़की से दोस्‍ती और मुलाकात के चक्‍कर में बुरा फंस गया।

विदेशी लड़की से दोस्ती के बाद मुलाकात करने की ख्वाहिश में पटना विश्वविद्यालय के रोकड़ शाखा के कैशियर ईश्वर दयाल ने करीब 12 लाख रुपये गंवा दिए। महिला साथी की मदद करने के लिए उन्होंने बैंक से करीब 11 लाख रुपये का लोन भी लिया। ठगी का अहसास होने पर ईश्वर दयाल ने पीरबहोर थाने में प्राथमिकी कराई। थानाध्यक्ष सबीह उलहक ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। आरोपितों का पता लगाया जाएगा।

लंदन की लड़की से दोस्‍ती का भ्रम टूटा 

बताया जाता है कि 17 सितंबर को शातिर ने ईश्वर दयाल के फेसबुक पर लंदन निवासी मर्सी गाडसेन के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगी। नवंबर में महिला ने मिलने की बात कही थी। इसके बाद उन्हें महिला ने फोन कर कहा कि मैं लंदन से भारत आई हूं, लेकिन कस्टम ने मुझे रोक लिया है। मेरे अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है।

लड़की ने कहा कि वह ईश्‍वर दयाल को 75 हजार पाउंड देगी, मगर इससे पहले महिला को आर्थिक सहयोग करना होगा। महिला के झांसे में आकर ईश्वर दयाल विभिन्न खातों में रकम जमा करने लगे। महिला ने दो अन्य लोगों से भी फोन पर बात कराई थी। 18 से अधिक खातों में रकम भेजी गई थी।

कई बार टांजैक्‍शन फी के नाम पर करते ठगी

ऐसे गिरोहों की लड़कियां फेसबुक मैसेंजर के जरिए संपर्क साधती हैं या सीधे फ्रेंड रिक्‍वेस्‍ट भेजती हैं। इसके बाद खुद को किसी मुसीबत में बताती हैं। खुद को खूब पैसे वाली बताती हैं और अपने शिकार के साथ शादी करने या मिलने का इरादा जाहिर करती हैं। इसी बहाने पैसे का लालच भी देती हैं। फिर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कभी ट्रांजैक्‍शन चार्ज तो कभी और कोई बहाना बनाकर रुपए ऐंठ लेती हैं। ऐसी ठगी पिछले 10 सालों से हो रही है, बावजूद रसिक मिजाज लोग फंस ही जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

8 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

21 घंटे ago