Bihar

बिहार BSSC CGL परीक्षा करीब एक माह टली, प्रिलिम्स अब 23 और 24 दिसंबर को

एडमिट कार्ड के इंतजार के बीच बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने तृतीय स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। आयोग की ओर से पहले 26 व 27 नवम्बर को परीक्षा करायी जानी थी। एकाएक आयोग ने सोमवार को परीक्षा की तिथि बदलाव कर दिया। अब परीक्षा 23 व 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 9 लाख छात्रों ने आवेदन किया है।

आपको बता दें कि तृतीय स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 2187 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके आवेदन अप्रैल माह लिए गए थे। प्रीलिम्स परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में पांच गुना छात्रों का रिजल्ट दिया जाएगा। प्रीलिम्स में अभ्यर्थी तीन पुस्तक ले जा सकेंगे।

परीक्षा व रिजल्ट का कार्यक्रम

प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 20 से 30 जनवरी 2023 के बीच आएगा। मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन फरवरी 2023 में लिए जाएंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन मार्च 2023 में होगा और इसका परिणाम अप्रैल 2023 में जारी कर दिया जाएगा। अगले माह मई-जून 2023 में नियुक्ति की सिफारिश की जाएगी।

पद व आरक्षण- 2187 में से 885 पद अनारक्षित हैं। 201 पद EWS, 283 बीसी, 439 ईबीसी, 69 बीसी महिला, 335 एससी व 5 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

पद और वैकेंसी, योग्यता

सचिवालय सहायक- 1360 (योग्यता – ग्रेजुएशन)
योजना सहायक – 125 (योग्यता – ग्रेजुएशन)
मलेरिया निरीक्षक – 74 व 19 (योग्यता – साइंस स्ट्रीम में ग्रेजुएशन)
डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड सी – 2 व 1 (ग्रेजुएशन व PGDCA/BCA/BSc IT)
कार्यालय निबंधक में अंकेक्षक – 256 व 34 (गणित के साथ स्नातक या कॉमर्स में ग्रेजुएट)
अंकेक्षण निदेशालय में अंकेक्षक – 370 व 117 (कॉमर्स, गणित, इकोनॉमिक्स या स्टैट्स में से किसी एक विषय के साथ ग्रेजुएशन)

पीटी में तीन पुस्तक ले जा सकेंगे अभ्यर्थी

पीटी में अभ्यर्थी सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित विषय के एक-एक टेस्ट बुक ले जा सकते है। पीटी 150 अंकों की होगी। इसके लिए 2.15 मिनट समय निर्धारित है। परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा के लिए क्वालीफाइंग अंक

सामान्य वर्ग : 40 प्रतिशत
पिछड़ा वर्ग : 36.50 प्रतिशत
ईबीसी : 34 प्रतिशत
एससी-एसटी : 32 प्रतिशत
महिला : 32 प्रतिशत
दिव्यांग : 32 प्रतिशत

Avinash Roy

Recent Posts

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

14 मिनट ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

27 मिनट ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

1 घंटा ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

10 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

11 घंटे ago