Bihar

बिहार: बॉयफ्रेंड की शादी तय हुई तो थाने पहुंच गई गर्लफ्रेंड, पुलिस ने परिवार और पंडित को बुलाकर करवा दी शादी

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। 22 साल का अविनाश अपने गांव की 19 साल की किरण से प्यार करता था। 4 साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। दोनों ने परिवार से शादी की बात की। लड़के के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। और लड़के की शादी कहीं और फिक्स कर दी। इसके बाद लड़की ने उसके परिवार को मनाने की लाख कोशिश की। वो नहीं माने। लड़की थाने पहुंची। पुलिस वालों ने लड़के के परिवार को बुलाया। और समझाया कि शादी कर लीजिए नहीं तो हमें केस दर्ज करना पड़ेगा। इसके बाद थाने में ही पंडित को बुलाया गया। और दोनों की धूमधाम से शादी कराई गई।

मीनापुर थाना की पुलिस ने थाने पर प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। पुलिस ने पंडित को बुलाकर मंत्र भी पढ़वाया। साथ ही शादी की सभी रस्में भी पूरी करवाई। वहीं, दोनों पक्ष के परिजन, ग्रामीण और पुलिसकर्मी इस घड़ी के गवाह बने। शादी होने के बाद लड़का अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया।

मीनापुर थानेदार राजेश कुमार ने एक बार फिर दो दिलों को मिलाने का काम किया। इससे पहले भी वे औराई में प्रेमी जोड़ों की शादी करवा चुके हैं। दोनों परिवार के खटास को भी उन्होंने काउंसलिंग कर दूर कर दिया। हंसी खुशी से दोनों की शादी हुई।

चार साल से रिलेशनशिप में थे

थानेदार ने बताया की मीनापुर के नेउरा गांव के अविनाश (22) उसी गांव की किरण (19) से पिछले चार साल से प्रेम करता था। दोनों ने साथ जीने मारने की कसमें खा रखी थी। दोनों का प्रेम परवान पर था। रिलेशन भी बन चुका था। लेकिन, लड़के के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। उन लोगों ने अविनाश की शादी मोतिहारी की एक लड़की से तय कर दी। अगले महीने शादी होने वाली थी।

लड़की ने थानेदार से लगाई गुहार

किरण को इसकी जानकारी लगी। उसने घर से भागकर शादी करने की बात अविनाश से कही। लेकिन, उसने माता पिता का दिल दिखाकर शादी करना मुनासिब नहीं समझा। लड़के ने दिल पर पत्थर रखकर घर से भागकर शादी करने की बात से इनकार कर दिया। जब किरण को कोई रास्ता नहीं सूझा तो वह मीनापुर थानेदार के पास गुहार लगाने पहुंच गई।

दोनों पक्ष को बुलाकर समझाया

थानेदार के समक्ष लड़की ने अपने संबंध का सबूत भी दिखाया। कई फोटो भी दिखाए। थानेदार ने भी अपने स्तर से पता किया। मामला सही पाया गया। इसके बाद उन्होंने लड़का, उसके परिजन और लड़की के परिजन को थाना पर बुलाया। लड़की की बात से सभी को अवगत कराया। लेकिन, लड़का के परिजन तैयार नहीं हुए। फिर थानेदार ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने बताया की लड़की केस करना चाहती है। अगर आप लोग एक साथ नहीं हुए तो फिर FIR दर्ज किया जाएगा। उन्होंने दोनों के रिश्ते के बारे में भी बताया। तब जाकर लड़का और लड़की पक्ष दोनों शादी को तैयार हुए। फौरन पंडित बुलाया गया। सब इंतजाम किए गए और दोनों की शादी करवाई गई।

इनपुट: भास्कर

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

55 मिनट ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

2 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

3 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

3 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

5 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

6 घंटे ago