Bihar

140 रुपये के लिए बॉबी देओल ने चाचा को मार डाला, भाई सन्नी देओल पहले से है जेल में बंद…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

खबर आरा की है, जहां बॉबी देओल ने महज 140 रुपये के लिए अपने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। बॉबी देओल का भाई सन्नी देओल पहले से अपराधिक मामलों में जेल में बंद है। घटना शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ले की है। चाकू से हमले के बाद बॉबी देओल के चाचा की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह उसने अपने घर पर ही दम तोड़ दिया।

घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला के स्व.बुचन प्रसाद का 28 साल का बेटा रमेश कुमार उर्फ मल्लू है।

इधर मृतक के भाई मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह भाई रमेश कुमार उर्फ मल्लू और उसका भतीजा बॉबी देओल एक ही जगह बैठे हुए थे और उसके भाई के पॉकेट में ₹160 रुपये थे। उसके भतीजे बॉबी देओल ने 140 निकाल लिया। इसको लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। जिसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए।

उसी दौरान भतीजे बॉबी देओल ने उसे शरीर के कई जगहों पर ताबड़तोड़ चाकू से गोद डाला। जिससे वाह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते तो पटना रेफर कर दिया गया था। लेकिन आज उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बॉबी देओल का भाई सन्नी देओल पहले से ही किसी अपराधिक मामले में जेल में बंद है। घटना के बाद में घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

3 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

7 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

12 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

12 घंटे ago