Bihar

बिहार उपचुनाव: मोकामा में BJP की बड़ी हार, बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जीतीं

बिहार की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में मोकामा सीट के नतीजे आ गए हैं. बिहार की हॉट सीट कहे जाने वाले मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने चुनाव जीत लिया है. हालांकि इसका औपचारिक ऐलान शेष है. नीलम देवी मोकामा से महागठबंधन के तहत राजद की उम्मीदवार थीं. उन्होंने बीजेपी की महिला प्रत्याशी सोनम देवी को 16752 मतों से हराया है.

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक मतगणना में नीलम देवी को 73893 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी रही बीजेपी की सोनम देवी को 57141 वोट मिले. सोनम देवी मोकामा के ही एक अन्य बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं.

दरअसल चुनाव होने से पहले ही माना जा रहा था कि अपने पति अनंत सिंह की सीट से उनकी पत्नी नीलम देवी जीत का सिलसिला बरकरार रहेंगी लेकिन इस बीच बीजेपी ने एक अन्य बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम सिंह को चुनावी मैदान में उतारकर कड़ी टक्कर देने की कोशिश की.

रविवार को हो रही मतों की गिनती में शुरू से ही मोकामा के चुनाव परिणाम में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी बढ़त लेकर चलती रहीं और अंतिम राउंड की जो गिनती हुई उसमें उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी सोनम देवी को करीब 17000 मतों से हराकर मोकामा सीट पर फिर से कब्जा जमा लिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

सिलौत गोलीकांड मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो और आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने…

3 मिनट ago

खानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लूट की पूरी पटकथा दुकानदार के रिश्तेदार ने ही रची थी, अंतरजिला गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर में बीते 13 फरवरी को…

9 मिनट ago

खानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम से भारी मात्रा में आभूषण लूटकांड का समस्तीपुर SP ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर में बीते 13 फरवरी को…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की बकाया राशि भुगतान करने की मांग, RJD ने बिहार विधानसभा में किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत कथित तौर पर बकाया दो लाख रुपये के भुगतान…

10 घंटे ago

पटोरी स्थित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक की हार्ट अटैक से मौ’त

समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी स्थित गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पर्स चुराकर भाग रही महाराष्ट्र की तीन महिला चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान…

14 घंटे ago