Bihar

बिहार उपचुनाव : मोकामा में वोटिंग से पहले मतदानकर्मी की मौत, मचा हड़कंप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। मोकामा में वोटिंग से ठीक पहले एक पोलिंगकर्मी की अचानक मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि इससे मतदान की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक गोपालगंज और मोकामा में वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार रात को ही विभिन्न बूथों पर पहुंच गई थी। देर रात मोकामा के पंडारक प्रखंड में बूथ संख्या 46 पर तैनात एक मतदानकर्मी को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धनरूआ थाना इलाके के बड़की धमौल गांव निवासी के रूप में हुई है।

बता दें कि मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर रवाना हो जाएंगी और उन्हें स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। 5 नवंबर को वोटों की गिनती होने के साथ ही नतीजे जारी किए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

13 घंटे ago