Bihar

सीएम नीतीश ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में किया ऐलान, बिहार पुलिस में जल्द होगी 44,000 पदों पर बहाली

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 16 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10459 पुलिस कर्मियों के बीच नियुक्ती पत्र का वितरण किया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस में 44000 स्वीकृत पदों पर शीघ्र नियुक्ति की घोषणा की है. सीएम नीतीश ने इन पदों पर भर्ती के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

बिहार में कानून का राज है- नीतीश कुमार 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कानून का राज है और इसे कायम रखने का काम नए पुलिस कर्मियों का भी है. उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा इस बात पर विशेष ध्यान रहा है कि राज्य में पुलिस बालों की कमी न हो इसलिए समय-समय पर नयी बहाली की जाती रही है. सीएम ने बताया कि पहले राज्य में पुलिस बाल की संख्या कम थी इसलिए हमने आर्मी से रिटायर्ड बलों को सैप के रूप में बहाल किया. इसके बाद भी राज्य में पर्यापत मात्रा में पुलिस बल नहीं है. इसलिए हम अभी भी नयी बहाली के लिए निर्देश देते रहते हैं.

एक लाख की आबादी पर होंगे 170 पुलिस कर्मी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एक लाख की आबादी पर 115 की जगह अब 160-170 पुलिस कर्मी बहाल किए जाएंगे. इस नियुक्ति के लिए सीएम ने शीघ्र नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजने को भी कहा है. इस दौरान सीएम ने पुलिस अधिकारियों से गस्ति व्यवस्था को भी दुरुस्त करने को कहा है. उन्होंने कहा की राज्य में डायल 112 को इमरजेंसी कार्य में लगाया है. कंट्रोल रूम के जरिए इस कार्य को बढ़िया तरीके से किया जा रहा है.

शराब न पीने की दिलाई शपथ 

सीएम नीतीश कुमार ने नियुक्ती पत्र वितरण के बाद पुलिसकर्मियों से कहा कि शराब बहुत खराब चीज है, और सभी ने इसे न पीने की शपथ ली है. इसलिए स्वयं तो शराब नहीं पीजीएिगा, दूसरों को भी इससे रोकिएगा. इस मौके पर राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कार्यक्रम में मौजूद थे.

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

7 मिनट ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

41 मिनट ago

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

7 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

8 घंटे ago

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

8 घंटे ago

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

10 घंटे ago