बिहार के अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई है। पटना का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नवंबर में पहली बार पारा 20 डिग्री के नीचे आया है। ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को खासकर सावधानी बरतनी चाहिए।
बिहार में सबसे कम तापमान गया का 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भागलपुर में 1.8 डिग्री गिरावट के साथ 19.0 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में एक डिग्री नीचे आने से 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का मानना है कि तापमान में गिरावट का दौर अब जारी रहेगा। नवंबर के आखिर तक न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के आसपास तक जा सकता है।
पांच दिनों बाद मौसम में बदलाव के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क रहने की संभावना है। दिन व रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है। वहीं, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री व औसत न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…