Bihar

बिहार: चार बच्चों के पिता ASI को दो बच्चों की मां से हुआ प्यार, परिजनों ने जबरन करवा दी शादी

बिहार के बेगूसराय में एक दरोगा की आशिकी का भूत उस वक्त हवा हो गया जब एक महिला के परिजनों ने रंगे हाथ शराब के नशे में पकड़कर दरोगा एवं महिला की जबरन शादी करा दी. हालांकि बाद में यह साफ हो पाया कि दरोगा सुमंत कुमार शर्मा पहले में ही उस महिला छोटी देवी को झांसे में लेकर मंदिर में शादी कर चुका था. जिसके बाद उसका यौन शोषण किया जा रहा था. जबकि महिला के परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी.

उस दरोगा पर सबसे शर्मनाक आरोप यह है कि एक तरफ जहां उसने अपनी वर्दी का धौंस दिखाकर महिला का महीनों यौन शोषण किया, वहीं महिला के पूरे परिवार को भी बिखेरकर रख दिया. साथ ही साथ उस दरोगा पर महिला के नाबालिग बच्चों की लात-घूंसे से पिटाई का भी आरोप लग रहा है. हालांकि मामला खुलने के बाद पुलिस विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

बताया जा रहा है कि मौके पहले तो दरोगा शादी करने से इनकार करता रहा, मगर लोगो के दबाव के बाद उसे अपनी प्रेमिका की मांग मे सिंदूर डालना पड़ा. ये घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनहरा गांव की है. इस घटना के सामने आने के बाद हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. गौरतलब है कि दरोगा सुमंत शर्मा और उसकी प्रेमिका छोटी देवी पहले से ही शादी-शुदा हैं. इन दोनों का काफी अरसे एक दूसरे से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

छोटी देवी के अनुसार सुमंत ने उनसे काली मंदिर मे शादी रचाई थी. लेकिन इस शादी में परिजनों को नही बुलाया गया था. अतः उनके पास कोई प्रमाण नहीं है. लेकिन वो एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह रहते हैं. छोटी देवी का आरोप है कि दरोगा ने सामाजिक स्तर पर उनको अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं किया था, जिसके लिए वो सुमंत पर दवाव बनाती थी. पर वो इससे इंकार करता था. छोटी देवी का आरोप है की सुमंत न केवल शादी से इंकार करता था बल्कि उनके बच्चों को अक्सर मारता-पीटता था.

छोटी देवी की बहन बताती है कि उनकी बहन का प्रेम प्रसंग सुमंत शर्मा के साथ उस वक्त हुआ था जब उनकी छोटी बहन बनहारा गांव में उनके साथ रहने के लिए आई थी. इसी बीच लगातार गस्त में आने और एक रेप केस के सिलसिले में उनकी बहन की मुलाकात सुमंत शर्मा से हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया. इस बीच सुमंत का लगातार उनके घर पर आना-जाना होता रहा. बहन ने बताया की उनके परिवार के लोग गुवाहाटी में रहते हैं. सुमंत के घर आने-जाने की जानकारी उन लोगों को गांव के लोगों से मिली थी. पर वे लोग इसे दोस्ती मानकर चल रहे थे.

उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश ने बताया कि आरोपी सुमंत शर्मा जिला पुलिस के जवान हैं और वर्तमान में डेपुटेशन पर वह उत्पाद विभाग में काम कर रहे हैं. ये मामला सामने आने के बाद उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago