Bihar

बिहारः अगले साल मार्च तक राज्य के 32 हजार वार्ड होंगे चकाचक, नीतीश सरकार की यह है योजना

बिहार के सभी पंचायतों में चार वार्डों की गलियां जल्द ही सौर ऊर्जा (सोलर लाइट) से रोशन होंगी. मार्च 2023 तक प्रदेश के 32,000 वार्डों में सोलर लाइटल लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही अगले वित्तीय वर्ष (2023-24) में शेष वार्डों में भी सोलर लाइट लगा लिए जाएंगे. इसके लिए बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी युद्ध स्तर पर काम कर रहा है.

दरअसल, नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट है कि सात निश्चय योजना पार्ट 2 के तहत गांव-गांव को सोलर लाइट के माध्यम से रोशन किया जाए. सोमवार को ऊर्जा विभाग एवं पंचायती राज विभाग की बैठक के बाद यह जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष (2022-2023) में प्रत्येक पंचायत के चार वार्डों में सोलर लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा. इससे मार्च 2023 तक 32,000 वार्डों में सोलर लाइट लगाने का काम पूरा हो जाएगा. वहीं, अगले वित्तीय वर्ष (2023-24) में बाकी बचे वार्डों में सोलर लाइट लगाने का काम पूरा किया जाएगा.

ऐसे में सात निश्चय पार्ट 2 के तहत नीतीश सरकार प्रदेश के सभी वार्डों को अगले वित्तीय वर्ष तक सोलर लाइट से रौशन कर देगी. इस योजना के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों में मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीट लाइट के लिए राशि को निर्गत कर दी है.

ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव सह बीएसपीएचसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री संजीव हंस के मुताबिक ब्रेडा ने बिहार में सोलर लाइट लगाने के लिए एजेंसियों को चिन्हित कर लिया है. बिजली के पोल पर 20 वाट के सोलर लाईट लगाए जाएंगे. हर वार्ड में 10 सोलर लाइट लगाए जाएंगे, साथ ही ग्राम सभा के अनुशंसा पर अतिरिक्त 10 लाइट लगाई जा सकती है.

इसको लेकर आज बिजली विभाग और पंचायती राज के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. जिसमें बिजली विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह के साथ कई अधिकारी मौजूद थे.

एक नजर

● कुल पंचायतें – 8067

● वार्ड – 1.09 लाख

● एक वार्ड में सोलर लाइटें लगनी हैं – 10

● कुल वार्ड में सोलर लाइट -10.90,000

● मार्च, 23 तक लग जाएंगी सोलर लाइट — 32,000 वार्ड में 3,20,000 सोलर लाइट

● अगले वित्तीय वर्ष में लगेगी – 77,000 वार्ड में 7.70 लाख सोलर लाइट

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

36 मिनट ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

13 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

24 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

1 दिन ago