Bihar

बिहार: 70000 रुपये घूस लेते धराया सर्किल इंस्पेक्टर, निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार

बिहार में निगरानी विभाग की छापेमारी लगातार जारी है। राज्य में कहीं भी भ्रष्टाचार की घटना की भनक लगते ही टीम द्वारा छापेमारी शुरू कर दी जाती है। इसी कड़ी में जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक निगरानी विभाग की टीम ने शेखपुरा में छापेमारी कर रंगे हाथ घूस लेते हुए एक सर्किल इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार अहले सुबह शेखपुरा जिले में छापेमारी कर सर्किल इंस्पेक्टर पदाधिकारी बरबीघा संजीव कुमार और सोनी अमीन को 70000 रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें कि, इससे पहले आज की सुबह पूर्णिया में भी निगरानी विभाग ने छापेमारी करते हुए मुफ्फसिल पुलिस थाने में तैनात एसआई को गिरफ्तार किया था।

गौरतलब हो कि, बीते कुछ दिनों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सख्त निर्देश के बाद निगरानी विभाग काफी सतर्क हो गई है। निगरानी विभाग द्वारा कहीं से भी भ्रष्टाचार की सुचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों भी निगरानी विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के एक बड़े अधिकारी के घर छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया गया था। जिसके बाद आज सुबह से ही निगरानी विभाग द्वारा धड़- पकड़ अभियान जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

54 मिनट ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

11 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

14 घंटे ago

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया वैशाली का शैक्षिक भ्रमण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…

15 घंटे ago