भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में नई चमचमाती बाइक लेकर शोरूम जा रहे कंटेनर में अचानक आग लगने से 20 न्यू बाइक जलकर राख हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। मामला भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के समीप एनएच 80 का है।
यहां कंटेनर गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि मुंगेर जिले से न्यू बाइक गाड़ी में लोड करके भागलपुर जा रहे थे। इस दौरान कंटेनर में रखे बाइक में आग लग गई। आग की लपटों को देख लोगों ने ड्राइवर को बताया। फिर मौके पर रेस्कयू टीम पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। लेकिन, इससे पहले 20 बाइक जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों ने दी सूचना
सुल्तानगंज ब्लॉक के समीप लदे ट्रक कंटेनर में भीषण आग लगने से बीच सड़क पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सड़क पर जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण ने पुलिस प्रशासन को सूचना दिया।
इसके बाद मौके पर दमकल गाड़ी पहुंचकर पर आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, कंटेनर के ड्राइवर राम बाबू चौहान ने बताया कि मुंगेर से भागलपुर जाने के दौरान बिजली के तार की चिंगारी से लदे ट्रक कंटेनर में आग लग गई।
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…