बिहार के छपरा में सड़क हादसा हो गया. जिसमें तीन की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस अमित शाह की रैली से लौट रही थी, तभी ये हादसा हो गया.
जान बचाकर भागे पुलिस वाले :
रिविलगंज के देवरिया में NH 85 पर यह हादसा हुआ. हादसे में कोपा के पोखरभिंडा के रहने वाले तीनों लोगों की मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस बस में आग लग गया. इसके बाद बस में सवार पुलिस वाले जान बचाकर भागे.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिताब दियारा में अमित शाह की रैली से लौट रहे बिहार पुलिस के एक बस ने देवरिया के पास तीन युवकों को रौंद दिया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. तीनों युवक स्थानीय पोखर भिंडा के रहने वाले थे और छपरा से काम करके लौट रहे थे.
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम:
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस का ड्राइवर ने जानबूझकर रॉन्ग साइड से इनको मारा है. जिससे तीनों की मौत हो गई है. घटना के बाद लगभग 500 मीटर तक बाइक को खींचते हुए लेकर गया. अभी भी बस में बाइक फंसी हुई है. मृतको में कुंदन कुमार की लाश अभी भी बस के अंदर फंसी हुई है. मृतक की पहचान बुलबुल कुमार (22 वर्ष), कुंदन कुमार (20 वर्ष) और कृष्णा मांझी (28 वर्ष) के रूप में की गई है. तीनों ग्राम पोखर भिंडा के रहने वाले थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने छपरा-सिवान रोड को जाम कर दिया.
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…