Bihar

पूर्णिया SP पर मनी लांड्रिंग के चार्ज, जब्त होगी संपत्ति:90 लाख की प्रॉपर्टी और 63 लाख की ज्वेलरी मिली, बिल्डर ने खपाई काली कमाई

पूर्णिया के SP दया शंकर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार कर रहे थे। छापेमारी में 90 लाख की प्रॉपर्टी और 63 लाख की ज्वेलरी मिली। काली कमाई करने और उसे खपाने में कई लोग इनका साथ दे रहे थे। जिसमें पूर्णिया सदर के थानेदार संजय कुमार सिंह, SP के रीडर नीरज कुमार सिंह, टेलिफोन ड्यूटी करने वाला कांस्टेबल सावन कुमार और पटना के बिल्डर संजीव कुमार शामिल हैं।

स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने उनके पटना से लेकर पूर्णिया तक में कुल 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मंगलवार को किए गए इस बड़ी कार्रवाई में SVU की टीम के हाथ काफी कुछ लगा। बड़े अधिकारी के अनुसार बिल्डर के साथ मिलकर SP दया शंकर मनी लांड्रिंग का खेल खेल रहे थे। आगे चलकर SVU इनकी संपत्ति को जब्त कर सकती है।

90 लाख की प्रॉपर्टी और 63 लाख की ज्वेलरी मिली

SVU की टीम ने दया शंकर के पूर्णिया में सरकारी आवास के साथ ही पटना में खरीदे गए इनके दो फ्लैट और एक दुकान को भी खंगाला। प्रॉपर्टी को इन्होंने खुद के, अपनी पत्नी और बिल्डर संजीव कुमार के नाम पर खरीद रखा है। एक फ्लैट दानापुर के सिकंदरपुर में स्थित विनसम एम्पायर तो दूसरा पटना के रामजयपाल रोड में सुक्षा प्रेसीडेंसी अपार्टमेंट में है। प्रॉपर्टी खरीदने और उसे डेकोरेट करने पर करीब 90 लाख का इंवेस्टमेंट किए जाने की बात सामने आई है।

SVU के अनुसार IPS अधिकारी की पत्नी हाउस वाइफ हैं। इसके बाद भी दया शंकर और उनकी पत्नी के बैंक अकाउंट में कुल 18,15,939 रुपए जमा मिले हैं। जबकि, सरकारी नौकरी करते हुए दया शंकर की सैलरी के रूप में अब तक की कुल कमाई 1,09,47,691 रुपए है।

2016 से ही चल रहा काली कमाई का खेल

दया शंकर बिहार कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी हैं। शुरुआत में ये भोजपुर जिले के जगदीशपुर और भोजपुर में SDPO रह चुके हैं। इसके बाद शेखपुरा के SP बने। वर्तमान में पूर्णिया के SP हैं। आरोप है कि ये साल 2016 से ही भ्रष्टाचार करते आ रहे हैं। इनके काले कारनामों की जानकारी जब SVU को हुई तो जांच शुरू हो गई। तब 71,14,666 रुपए के आय से अधिक संपत्ति का FIR नंबर 13/22, 10 अक्टूबर को दर्ज किया गया। इसके बाद आज छापेमारी हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

12 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

26 मिनट ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

47 मिनट ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

2 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

11 घंटे ago