Bihar

बिहार में निबंधन कार्यालय से दस्तावेज की सत्यापित कॉपी पाना हुआ महंगा, कागज खोजने का भी चढ़ा रेट

बिहार के निबंधन कार्यालयों के रिकॉर्ड रूम में रखे दस्तावेजों को खोजना और उसकी सत्यापित (सर्टिफाइड) कॉपी लेना अब महंगा हो गया है. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के हस्ताक्षर से इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. विभाग के मुताबिक दस्तावेजों को देखने, खोजने व कॉपी देने की राशि का सरलीकरण किया गया है.

अधिसूचना जारी

अधिसूचना के मुताबिक किसी एक नाम से संबंधित एक साल तक के दस्तावेज को खोजने या देखने के लिए अब सौ रुपये का एकमुश्त भुगतान करना होगा. हालांकि किसी एक नाम से जुड़े एक साल से अधिक के दस्तावेज को खोजने या देखने के लिए अधिकतम हजार रुपये तक की राशि का भुगतान करना पड़ सकता है.

न्यूनतम 20 रुपये लगता था

यह राशि रजिस्ट्रेशन बुक एक, तीन और चार के साथ ही किसी डॉक्यूमेंट, रजिस्टर या फाइल के पन्नेको देखने अथवा खोजने पर भी लागू होगा. पहले इसके लिए न्यूनतम 20 रुपये से लेकर अधिकतम सौ रुपये लगता था. लेकिन अब इस रेट को बढ़ा दिया गया है.

वहीं, रजिस्ट्री से पहले या उसके बाद के किसी संपूर्ण दस्तावेज, इंट्री अथवा उसके कारणों की सत्यापित कॉपी हासिल करने के लिए अब एकमुश्त पांच सौ रुपये देने होंगे. पहले इसके लिए प्रति पृष्ठ की दर से भुगतान करना होता था. इसमें भी बदलाव किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

7 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago