समस्तीपुर/उजियारपुर :- सातनपुर की किशोरी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मामले में नामजद आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने के साथ दलसिहसराय डीएसपी व उजियारपुर थानाध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगा कार्रवाई की भी मांग की।
माले जिला कार्यालय से जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, फूलबाबू सिंह, महावीर पोद्दार, जीवछ पासवान, उपेन्द्र राय, अमित कुमार, जयंत कुमार, फिरोजा बेगम, आफताब आलम, मो. खुर्शीद, सत्यनारायण महतो, रौशन यादव के नेतृत्व में निकला जुलूस कलेक्ट्रेट के समक्ष पहुंच कर सभा में बदल गया।
गंगा प्रसाद पासवान की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिले में अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा बढोतरी हो गई है। सातनपुर की किशोरी की हत्या की घटना के 24 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। सभा के बाद छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला के हेडक्वार्टर एसडीपीओ अमित कुमार को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…
बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…
समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…
समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…