Bihar

घर के बाहर से पंखा ‘चुराते’ पकड़ी गई नाइट पेट्रोलिंग कर रही बिहार पुलिस! पहले तो किया इनकार फिर CCTV देखने पर लौटाया

बिहार के भागलपुर के ढोलबज्जा से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रात को गश्त पर निकली पुलिस एक सीसीटीवी फुटेज में एक घर के बाहर से पंखा उठाकर अपनी जीप में ले जाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर खूब सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में देखा गया कि नाइट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोक कर एक घर के बाहर से टेबल फैन उठा लिया और दबे पांव वहां से चलते बने। इस मामले को लेकर ग्रामीण बिहार पुलिस की घोर निंदा कर रहे हैं।

यह मामला 26 सितंबर का है। पुलिस रात को गश्त पर निकली थी। पुलिस दल जब बाजार में गश्ती कर रहा था, तो उनकी नजर सुबोध चौधरी के घर के बाहर रखे टेबल फैन पर पड़ी। पुलिस ने गाड़ी रोक कर पंखा उठा लिया और गाड़ी में रखकर वहां से चले गए। अगले दिन सुबह को जब सुबोध सोकर उठे तो घर के बाहर पंखा ना देखकर परेशान हो गए। उनके घर के पास एक सीसीटीवी कैमरा लगा था, जब उन्होंने कैमरे की फुटेज देखी तो वह हैरान रह गए।

इसके बाद सुबोध थाने पहुंचे और पुलिस से बात की, लेकिन पुलिस ने उन्हें यह कहकर भगा दिया कि वह कोई पंखा लेकर नहीं आए हैं। इसके बाद सुबोध घर वापस आए और उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज की वीडियो को अपने फोन में ले लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को यह फुटेज दिखाई तो उनके होश उड़ गए।

जब मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने सुबोध को बुलाकर पंखा वापस कर दिया। इस मामले को लेकर ढोलबज्जा थाना प्रभारी ने कहा कि गश्त के दौरान सड़क के किनारे पंखा लावारिस हालत में बाहर पड़ा था। इस वजह से पुलिसकर्मी पंखा अपने साथ ले गए। उनका कहना है कि पुलिस ने दरवाजा भी खटखटाया था, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि थाने में आकर किसी ने कोई पूछताछ नहीं की और जिसका पंखा था वो उसको वापस कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

16 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

23 घंटे ago