Bihar

जनता दरबार में चिल्लाने लगा फरियादी…देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो, हंसते हुए CM बोले- एक से एक लोग हैं

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के साथ सोमवार को दिलचस्‍प वाकया हो गया। वह जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान एक शख्‍स ने देश का पीएम कैसा हो, का नारा लगा दिया। इसके बाद नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। उन्‍होंने क्‍या कहा, ये हम आगे बता रहे हैं।

दरअसल, नीतीश कुमार ने साप्‍ताहिक सोमवारी जनता दरबार (Nitish Kumar Janta Darbar) में आम लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी शिकायतें छाई रहीं। एक शख्‍स ने शिकायत की कि कुछ दिनों उसकी पत्‍नी ने आंगनबाड़ी सेविका के तौर पर काम किया। बाद में उन्‍हें हटा दिया गया।

पीएम वाला नारा सुनकर मुस्‍कराने लगे नीतीश

जनता दरबार के दौरान ही एक शख्‍स ‘देश का पीएम कैसा हो, नीतीश भैया जैसा हो’, का नारा लगाने लगा। यह देखकर नीतीश कुमार मुस्‍कुराने लगे। उन्‍होंने हाथ उठाकर उस शख्‍स को रुकने का इशारा किया। मुस्‍कुराते हुए बोले- एक से बढ़कर एक आ जाता है।

नीतीश कुमार ने अनुकंपा पर बहाली से जुड़ी एक शिकायत की सुनवाई करते हुए संबंधित अफसर को कहा कि केवल देखने की नहीं, कराने की बात हो। दरअसल, एक शख्‍स की शिकायत पर अफसर ने कहा कि इनकी शिकायत को देख लेते हैं। नीतीश कुमार ने शिकायत के विषय पर भी आश्‍चर्य जताया और कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है?

सीएम ने अफसरों को खुद लगवाया फोन 

इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। कई मामलों में मुख्‍यमंत्री ने खुद ही संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर शिकायत के निदान का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी सेविका के चयन में अनियमितता के मामले हर बार की तरह ही खूब आए। मुख्‍यमंत्री ने इस बारे में कई बार अफसरों को निर्देश दिया कि ऐसी शिकायतों को खत्‍म करें, लेक‍िन मामला जस का तस दिख रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

3 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

4 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

4 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

6 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

6 घंटे ago