Bihar

बिहार: मूर्ति विसर्जन में पटाखे फोड़ते-फोड़ते आई मौत, हाथ में जलता पटाखा लेकर गुलाटी मारी और मौत

सीवान में मूर्ति विसर्जन के दौरान पटाखा ‌फोड़ते-फोड़ते युवक की मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवक ट्रॉली के साथ पटाखा हाथ में लेकर दिख रहा है। वो चलता पटाखा लेकर ट्रॉली के साथ चलता है। अचानक से वो एक गुलाटी लगाता है। एक धमाका होता है। और इसके बाद वो नहीं उठता। आसपास मौजूद लोग उसे अस्पताल ले जाते है, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाती है।

मामला मैरवा के रामपुर बुजुर्ग गांव का है। हादसे में मृतक की पहचान मैरवा थाने के मिसकरही निवासी महम्मद रफी के 30 साल के बेटे जैनुद्दीन मियां के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार की देर शाम की है। जैनुद्दीन मियां शादी और दूसरे कार्यक्रमों में पटाखा फोड़ने का काम करता था।

बताया जाता है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान पूजा समिति ने जैनुद्दीन को पटाखा फोड़ने के लिए बुलाया गया था। जहां पटाखा फोड़ने के दौरान जैनुद्दीन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे उठाकर आनन-फानन में स्थानीय लोगों मैरवा रेफरल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे का लाइव तस्वीर भी आया सामने

हादसे का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स के कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रॉली के पीछे-पीछे जैनुद्दीन गुलाटी मार कर पटाखा फोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जैसे ही वह पटाखे को हाथ में पकड़ कर गुलाटी मारता है इसी दौरान पटाखा उसके हाथ में फट जाता है। घटना के बाद वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। फिर इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

इंटरनल ब्लीडिंग की वजह से हुई मौत

मैरवा रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ अमित कुमार ने बताया कि सिर में इंटरनल ब्लीडिंग होने की वजह से इस तरह का हादसा होता है। इसमें कई बार देखा जाता है कि पेशेंट्स की ब्रेन हेमरेज से मृत्यु हो जाती है। पीड़ित को मेरे यहां लाया गया था। जांच के दौरान पता चला उसकी मृत्यु हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद अन्य जानकारी पता चल पाएगी।

मृतक की 4 बेटियां और 3 बेटे

जैनुद्दीन मियां पटाखा फोड़कर 7 बच्चों और पत्नी समेत कुल 8 लोगों का भरण पोषण करता था। मृतक के छोटे-छोटे मासूम 4 बेटियां और 3 बेटे हैं। वहीं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मैरवा थाने की पुलिस ने मृतक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताते चलें कि मृतक जैनुद्दीन परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

29 मिनट ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

51 मिनट ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

8 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

9 घंटे ago