Bihar

पाकिस्तान की जेल में काटे 17 साल, दिवाली पर ऐसे घर लौटा बिहार का श्यामसुंदर; ये कहानी रुला देगी

साल 2005 से पाकिस्तान की जेल में बंद बिहार का शख्स आखिरकार अपने घर वापस लौट आया है. इस शख्श का नाम श्यामसुंदर है, जो बिहार के सुपौल का रहने वाल है. पाकिस्तान की जेल में 17 साल काटकर लौटे श्यामसुंदर ने इस बार की दिवाली अपने परिवार के साथ मनाई. बताया जाता है कि श्यामसुंदर 17 साल पहले काम करने के लिए बिहार से पंजाब गया था, लेकिन एक दिन वह भटककर पाकिस्तान बॉर्डर को पार कर गया और बॉर्डर पर उसे पाकिस्तानी अधिकारियों ने पकड़ लिया.

श्यामसुंदर के घर लौटने के बाद उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है. वह दिवाली से पहले सकुशल अपने घर लौट आए, भला इससे बड़ी खुशी उनके परिवारवालों के लिए और क्या होगी. श्यामसुंदर का परिवार सुपौल के प्रतापगंज थाना इलाके के भवानीपुर में रहता है. परिवारवाले बताते हैं कि श्यामसुंदर आज से 17 साल पहले यानी साल 2005 में अपने कुछ साथियों के साथ काम की तलाश में पंजाब के अमृतसर गया था, लेकिन एक दिन वह भटकर पाकिस्तान के बॉर्डर पर पहुंच गया. यहां पाकिस्तानियों ने उन्हें बिना कागजात के घूमते पकड़ा तो उनको गिरफ्तार कर लिया.

श्यामसुंदर के दोस्त 6 महीने में रिहा हो गए, लेकिन वह…

बताया जाता है कि उस वक्त श्यामसुंदर के कुछ दोस्तों को पाकिस्तान ने 6 महीने में ही रिहा कर दिया, लेकिन श्यामसुंदर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, ऐसे में वह पाकिस्तानी अधिकारियों को अपनी सटीक जानकारी नहीं दे पाए और उनपर केस चला, जिसके बाद वहां की अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया. श्यामसुंदर के पिता भगवान दास ने बताया कि साल 2021 में हमें श्यामसुंदर के पाकिस्तान की जेल में बंद होने की खबर मिली. तब हमने प्रतापगंज थाना से संपर्क कर उसे पाकिस्तान से लाने के लिए मदद करने की गुहार लगाई.

कैसे अपने घर पहुंचा श्यामसुंदर?

भगवान दास ने पुलिस की मदद से श्यामसुंदर के भारतीय होने का सभी कागजात पाकिस्तानी अधिकारियों को उपलब्ध कराए. इसके बाद 29 सितंबर 2021 को आखिरकार श्यामसुंदर को रिहा कर दिया गया. श्यामसुंदर को भारत लौटते ही इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने अमृतसर (पंजाब) स्थित गुरूनानक देव अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद पंजाब पुलिस ने श्यामसुंदर को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया और फिर श्यामसुंदर अपने घर वापस लौटे और पूरे परिवार के साथ दिवाली मनाई.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

22 मिनट ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

59 मिनट ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

1 घंटा ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

3 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

8 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

9 घंटे ago